औरैया16फरवरी*दिबियापुर विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत का हो रहा जमकर विरोध*
*ग्रामीणांचल में विकास न करने पर लाखन सिंह का हो रहा विरोध*
*स्वाजातीय बन्धु एकजुट होकर कर रहे लाखन सिंह का विरोध*
*ग्रामीणों का आरोप 5 साल बाद गांव में शक्ल दिखा रहे भाजपा प्रत्याशी*
*भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में नहीं घुसने दे रहे ग्रामीण*
*समाजवादी पार्टी के लिए आसान हो रही है दिबियापुर विधानसभा की सीट,भाजपा गवा सकती है अपनी सीट*
*औरैया।* दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र में बराहार की मड़ैया एक गांव पड़ता है। इस गांव में भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत के विरादरी के ही लोग रहते हैं। आज वहां की तश्वीर भी चौंकाने वाली आई है। भाजपा प्रत्याशी का खुलेआम विरोध हो रहा है। मंत्री जी पूरे पांच साल दिबियापुर के जिस नेता से गलबहियां मिलाए रहे , वही इस समय विरोध कर रहा है। पता चला है, कि दिबियापुर में मंत्री लाखन सिंह राजपूत के विरोध में सम्पन्न हुई जातीय बैठक का संयोजन 5 साल मंत्री जी के खास रहे एक नेता ने ही किया।
मंत्री जी के इस करीबी नेता की स्थिति जगजाहिर हो गई है। वह रात में अपनी विरादरी के लोगों के घर पहुंचकर मंत्री जी के खिलाफ वोट मांगता है। जनता का कहना है कि नकारा नेताओं को ढोने की भाजपा की मजबूरी हो सकती है, लेकिन अब जनता जनार्दन ऐसे नेताओं को बोझ ही समझती है। इसके अलावा विधानसभा सदर औरैया एवं विधानसभा बिधूना में भी भाजपा प्रत्याशी अंतर्द्वंद से जूझ रहे हैं। जनपद की तीनों सीटों पर भाजपा अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है।
जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत का इन दिनों विरोध चर्चा का विषय बना हुआ है। श्री राजपूत का विरोध उनकी बिरादरी के लोगों द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि 5 साल तक भाजपाई गांव में किसी प्रकार की खैर खबर लेने नहीं आए। अब चुनाव के वक्त गांव में आने से ही क्या फायदा। 5 वर्ष तक ग्रामीण जनता किस प्रकार से रही भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री रहे लाखन सिंह को इसकी सुध नहीं आई। अब चुनाव आने पर उनके समर्थक वोट मांगने के लिए गांव में आ रहे है। जिसके चलते भाजपाइयों के खिलाफ जनता जनार्दन में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण भाजपाइयों को गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीण पूछते हैं कि 5 वर्ष तक उन्हें जनता जनार्दन का ख्याल क्यों नहीं आया। अब वोट के समय गांव में शक्ल दिखाने क्यों आए हैं। इसके साथ ही धरातल पर विकास कार्य दिखाई नहीं देने पर विभिन्न प्रकार की प्रश्न जनता द्वारा किए जा रहे हैं।
विधानसभा सुरक्षित औरैया में भी भाजपा प्रत्याशी का पार्टी के एक नेता के समर्थकों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। उक्त नेता के समर्थक अपने नेता को भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण भाजपा से संतुष्ट हैं और वह भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। भाजपा की हालत औरैया सुरक्षित सीट पर संतोषजनक नहीं मानी जा रही है। इसी तरह से विधानसभा बिधूना में भी भाजपा प्रत्याशी का कुछ पार्टी जनों द्वारा विरोध किया जा रहा है बिधूना विधानसभा से टिकट के लिए कई कद्दावर नेता लाइन में लगे हुए थे लेकिन भाजपा हाईकमान ने उनके अरमानों पर पानी फेरते हुए रिया शाक्य को टिकट जीते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया इसी बात को लेकर पार्टी में अंतर्द्वंद बना हुआ है देखने में आ रहा है कि जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर इस बार परिवर्तन की बयार चल रही है। जनपद की जनता जनार्दन का कहना है कि भाजपा की बड़े-बड़े नेता वोट मांगने के लिए जनपद में आ रहे है। इससे पूर्व कोई भी बड़ा नेता जनपद में दिखाई नहीं दिया। इतना ही नहीं भाजपा के नेता विकास कार्यों की कोई भी चर्चा नहीं करते हैं। वह केवल भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हैं। भाजपा के बड़े नेता तोप , तमंचा , गोला बारूद , हिंदू- मुस्लिम , नकाब-हिजाब, तीन तलाक, कब्रिस्तान पाकिस्तान आज की बातें करते हैं। जबकि जनता जनार्दन को इन बातों से कोई सरोकार नहीं है। जनपद की जनता भाजपा से असंतुष्ट प्रतीत हो रही है। जनता जनार्दन का कहना है कि भाजपा सरकार केवल वायदे तो करती है , लेकिन उन्हें कभी पूरा करना मुनासिब नहीं समझती है , और अंत में वह कह देती है की सब कुछ जुमला था। इस लिए जनता जनार्दन को भाजपा की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। देखना है कि विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की विधानसभा सीटों पर किस पार्टी का पल्ला भारी रहेगा। यह चुनाव नतीजे ही तय करेंगे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें