औरैया16फरवरी*कांग्रेस छोड़ अन्य सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की बिधूना दिबियापुर क्षेत्रों में हो चुकी सभाएं
बिधूना औरैया। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 203 में प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के अलावा लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां व कई कई चुनावी जनसभाएं हो चुकी है जिससे इस बार क्षेत्र में कांग्रेस का अपेक्षित चुनावी ताना-बाना नजर ना आने से पुराने निष्ठावान कांग्रेसियों कांग्रेस को काफी खल रहा है। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां हो चुकी वही बसपा से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी विशाल जनसभा भी हो चुकी है साथ ही समाजवादी पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की चुनावी जनसभाएं हो चुकी है इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह की चुनावी सभा व रोड शो भी हो चुके हैं। इतना ही नहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा हो चुकी है लेकिन देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस पार्टी का अभी तक बिधूना विधानसभा क्षेत्र की जमीन पर कांग्रेस के किसी दिग्गज नेता का कोई चुनावी जनसभा या रोड शो होता नजर नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार प्रसार काफी धीमी गति से नजर आने से खासकर पुराने निष्ठावान कांग्रेसी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। सपा भाजपा के इस मजबूत गढ़ में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार की गति धीमी नजर आना कांग्रेस के लिए इस क्षेत्र में कोई शुभ संकेत नहीं माने जा रहे हैं। क्षेत्र की चुनावी राजनीति का बारीकी से प्राप्त करने वालों का मानना है कि कांग्रेस को सपा भाजपा के इस मजबूत गढ़ को भेदने के लिए बहुत कड़ी मशक्कत करनी होगी।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*