औरैया16जुलाई24*जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा, दो लोग भागने में रहे सफल
फफूंद/औरैया।
थाना थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने सोमवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर मुरादगंज रोड पर स्थित बगिया में जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गये लोगो ने अपना नाम शिवा कांत पुत्र सतीश चंद्र निवासी गांव भरसेन थाना कोतवाली औरैया, मुकेश कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी गांव ताजपुर थाना सहायल, मोहम्मद शईद पुत्र कमर निवासी गांव भैसोल थाना फफूंद, अनवारुल पुत्र इम्तियास निवासी शास्त्रीनगर थाना लखीमपुर जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार किया जिनके पास से 14500 रुपए बरामद हुये है। जबकि दो लोग सत्य देव पुत्र आज्ञात, पप्पू पुत्र आज्ञात निवासीगण गांव सल्हूपुर थाना फफूंद भागने में सफल रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जमानती मुचलके पर छोड़ दिया है।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।