औरैया14जुलाई*सन्दिग्ध अवस्था मे खेतो पर पड़ा मिला अधेड़ का शव*
० परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
फफूंद (औरैया)
थाना क्षेत्र के एक गांव के पास में खेतों पर जामुन खाने गये बच्चों ने एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने गांव में दी सूचना मिलते ही स्वजन व आस पास के लोग आ गये। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर पतरा निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्व जोर सिह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की सुबह खाना खाकर के अपनी पत्नी मिथलेश से औरैया जाने की कह कर साइकिल से निकला था। लेकिन देर रात्रि तक वह वापस घर नही आया।
गुरुवार की दोपहर जामुन खाने खेतो पर गये बच्चों ने देखा कि विनोद कुमार के मुँह से ब्लड आ रहा है। और वह पड़ा है। बच्चों ने गांव के लोगो को बताया तो गांव के लोग विनोद के खेतों पर पहुँचे जहां पर विनोद मृत पड़ा हुआ था। वही पास में उसकी साइकिल भी पड़ी थी। तत्काल स्वजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुँचे स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल था। स्वजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। घटना स्थल पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव के साथ फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल की।
मृतक के दो बच्चे सृष्टी 14 वर्ष व यश 9 वर्ष का है।
वहीं मृतक के भतीजे राहुल यादव ने हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के भतीजे राहुल यादव पुत्र दिनेश यादव ने पोस्टमार्टम करवाये जाने को लेकर थाने में तहरीर दी है।
वही इस सम्बंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि संन्दिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। मृतक के भतीजे ने पोस्टमार्टम के लिए तहरीर दी है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही पता लगेगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार15जून25* संध्या गस्ती के दौरान एक शराब तस्कर को 104.790 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार।
पूर्णिया बिहार 15 जून 25* प्रसव पूर्व जांच का मिल रहा फायदा, उच्च जोखिम वाली महिलाओं की हो रही पहचान
पूर्णिया बिहार 15 जून 25* गुप्त सूचना के आधार पर 6.960 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।