औरैया14अप्रैल22*विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 को औरैया में*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी/संस्थापक सदस्य पूर्वमंत्री व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा 15 अप्रैल 2022 को कन्नौज और औरैया जिला का दौरा करेगे। श्री विश्वकर्मा दिनांक 15 अप्रैल 2022 को प्रात: 10 बजे कन्नौज के ग्राम रागी सरैया मे गत दिनों हुई दुर्घटना में मृत विश्वकर्मा समाज के परिजनों से मिलने रागी सरैया जायेंगे, तथा जनपद के अन्य कई घटनाओं मे पीडित परिवार से मिलेगे। श्री विश्वकर्मा कन्नौज से चलकर 3 बजे जनपद औरैया के थाना अजीतमल के मोहल्ला शिवाजी नगर बाबरपुर के शर्मा समाज की नाबालिग किशोरी के साथ दबंगों के द्वारा किये गये सामुहिक दुष्कर्म की घटना में पीड़ित परिवार से मिलने शिवाजी नगर बाबरपुर पहुंचेंगे, उसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के पश्चात लखनऊ जायेगे। उपरोक्त जानकारी अवधेश शर्मा जिला महासचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वकर्मा समाज के भाइयों से निवेदन करते हुए कहा है, कि समय पर पहुंच कर पीडित परिवार के कंधा से कंधा मिलाकर न्याय दिलाने में सहयोग करें।

More Stories
लखनऊ 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 1 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI” के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 1 अप्रैल 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा अवैध तमंचा रखने वाले एक अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*