March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया13फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे को मिल रहा जनता का समर्थन

औरैया13फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे को मिल रहा जनता का समर्थन

औरैया13फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे को मिल रहा जनता का समर्थन
औरैया/ रविवार को 204 (सु०) सदर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सरिता दोहरे का तूफानी दौरा अजीतमल तहसील के विभिन्न गाँव सेगनपुर, अकबरपुर, अशेवा, असेवटा, कैथूली, रामपुरा में जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभा कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा को घर-घर तक पहुंचाया साथ ही आने वाली 20 तारीख को कांग्रेस में वोट देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सरिता दोहरे ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया है केंद्र सरकार पूंजीपतियों के आगे घुटने टेक रही है प्रदेश में भी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं योगी सरकार द्वारा सिर्फ हवा हवाई बातें की जा रही हैं अब जनता वोट के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे सहित अमजद हसन, शैलेन्द्र प्रजापति, रूपेश सेंगर, अरुण गौतम, किशनपाल निषाद, रामकिशन, विद्याराम, सलिल, ऋषि गुजर, राम मिलन, आशीष गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Taza Khabar