March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया13दिसम्बर*मांगों को लेकर फार्मासिस्टो ने किया कार्य बहिष्कार*

औरैया13दिसम्बर*मांगों को लेकर फार्मासिस्टो ने किया कार्य बहिष्कार*

औरैया13दिसम्बर*मांगों को लेकर फार्मासिस्टो ने किया कार्य बहिष्कार*

*मांगे नहीं मानी जाने पर 20 दिसंबर से करेंगे पूर्ण हड़ताल*

*बिधूना,औरैया।* डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर वेतन विसंगति दूर करने, उपकेंद्र पर पद सृजन करने, रिक्त पदों पर फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने, चिकित्सा का विधिक अधिकार देने समेत 20 सुत्रीय मांगो को लेकर चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तीसरे चरण के पाँचवे दिन 2 घंटे का कार्यबहिष्कार सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पर भी जारी रहा। एसोसिएशन के
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम नरेश दुबे ने कहाकि यदि सरकार ने हमारी जायज मांगे नही मानी गई तो 17 दिसम्बर से पूरे प्रदेश का फार्मेसिस्ट पूरी तरह से सिर्फ आकस्मिक सेवा एवं पोस्ट मार्टम को छोड़कर कार्यवहिष्कार पर चला जायेगा। यदि फिर भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 20 दिसम्बर से वह लोग पूरी तरह से हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसमें आकस्मिक सेवा एवं पोस्ट मार्टम भी प्रभावित होगा। हड़ताल से आम जनता को जो असुविधा होगी उसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।इस अवसर पर डीपीए के जिला मंत्री डॉ विवेक गुप्ता ने कहा कि गत 4 दिसम्बर से प्रदेश के फार्मेसिस्ट आन्दोलन कर रहे हैं। अब पूर्ण हड़ताल पर जाना उनकी मजबूरी होगी। इस अवसर पर चीफ फार्मेसिस्ट डॉ केबी शाक्य, डॉ घनश्याम गुप्ता, डॉ नीरज गुप्ता, डॉ राजीव पाल, सौरभ भदौरिया, डॉ कुलदीप कुमार, राम औतार पाल, डॉ विक्रम सिंह, डॉ विपिन पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar