औरैया11मार्च*भाजपा नेत्री पर प्रधान दंपति ने लगाया मारपीट का आरोप*
*दिबियापुर,औरैया।* थाना दिबियापुर क्षेत्र के ककराही निवासी दंपति को नामजद लोगों ने शुक्रवार को गाली- गलौज कर मारपीट करते हुए धमकी दी। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़ित दंपति ने थाना दिबियापुर में नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने के लिए तहरीर दी है। घटना को लेकर वाटर कूलर लगाए जाने में हुआ विवाद बताया जाता है।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम ककराही ग्राम प्रधान रंजना ने भाजपा नेत्री एवं भाजपा नेत्री के पति एवं अन्य अज्ञात साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा नेत्री अपने साथियों के साथ अंबेडकर स्कूल कब्जे की नियत के उद्देश्य से आई। विरोध करने पर उन्हें व उनके पति के साथ जमकर मारपीट की है। इसके अलावा धमकी भी दी है। इस आशय की रिपोर्ट लिखाने के लिए उन्होंने थाना दिबियापुर में तहरीर दी है। दिबियापुर पुलिस ने बताया मारपीट में घायल प्रधान एवं प्रधान पति को उपचार कराने के लिए अस्पताल भेजा है, साथ ही तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।