[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *साइंस शो और पीली चिट्ठी के माध्यम से मतदान करने के लिए किया गया जागरूक*
*बाल एचीवर्स द्वारा बनाया गए मतदान निमंत्रण पत्र से जागरूक हो रहे लोग*
*जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के लिए व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम*
*औरैया।* जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग जी जान से जुटा हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदनाराम इकबाल यादव के नेतृत्व में मिशन प्रेरणा टीम में एसआरजी सुनील दत्त राजपूत, अलका यादव और सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में विज्ञान शिक्षक सुभाष रंजन दुबे व विक्रांत पोरवाल और विशाल सिंह द्वारा नगर के गोपाल इण्टर कॉलेज, एकेएम इण्टर कॉलेज व बनारसी दास मुहल्ले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया और लोगों को अनिवार्य मतदान की शपथ भी दिलाई गयी।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव के कुशल निर्देशन में औरैया जिले में तृतीय चरण में 20 फरवरी 2022 को होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में नवीन मतदाताओं, निष्क्रिय मतदाताओं, शिफ्टेड मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों पीली चिट्ठी, वत्स, गूगल मीट, यू ट्यूब सेशन,व्हाट्सएप ग्रुप,फेसबुक, ट्विटर, मोबाइल सन्देश, डोर टू डोर संपर्क कर जागरूक किया जा है। 90%से अधिक मतदान करवाने हेतु विद्यालय स्तर पर बुलावा टोली का गठन, बाल अचीवर टीम का गठन किया गठन किया गया है। इसी के तहत आज बेसिक शिक्षक सुभाष रंजन दुबे व विक्रांत पोरवाल द्वारा वत्स (वोटर अवेयरनेस थ्रो साइंस शो ) के माध्यम से विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों एवं बच्चों को जागरूक किया और बच्चों को भी अपने आस- पड़ोस के लोगों को वोट डालने के लिए कहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा मतदाताओं के लिए अपने हाथों से निमंत्रण पत्र तैयार करके चित्रित करके पीली चिट्ठी बनाई गई और पीले चावलों के साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व अध्यापकों को भेंट की गई ,और बच्चों को इसी तरह अपने मुहल्ले में भी लोगों को वोट के लिए कहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि बाल एचीवर्स द्वारा इस तरह का निमंत्रण प्रत्येक मतदाता तक पहुचे जिससे औरैया का मतदान प्रतिशत अच्छा हो। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान लोकतंत्र की रीढ़ होती है। इसलिए स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है।
[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *गर्भावस्था में मधुमेह को लेकर सतर्कता जरूरी-डॉ अस्मिता*
*गर्भावस्था में जरूर कराएं मधुमेह की जांच*
*औरैया।* शरीर में ग्लूकोज की मात्रा का पता करना है तो 75 ग्राम ग्लूकोज पानी में मिलाकर पिएं। इसके दो घंटे बाद जांच कराएं और यदि ग्लूकोज की मात्रा 140 से अधिक है तो सतर्कता की जरूरत है। गर्भवास्था के दौरान यदि डायबिटीज का इलाज नहीं किया गया तो प्रसव के दौरान समस्याएं आ सकती हैं । यही नहीं होने वाले बच्चे में भी डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए गर्भवती का ओरल ग्लूकोज टरोल्वेंस टेस्ट (ओजीटीटी) कराना बहुत जरूरी है, जिससे पता चल सके की महिला को डायबिटीज़ है या नहीं। यह कहना है 100 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अस्मिता का।
डॉ अस्मिता का कहना है कि गर्भावस्था में मधुमेह के लक्षण प्रकट नहीं होते, लेकिन संभावित लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अधिक भूख व प्यास लगना, घावों का जल्दी न भरना और थकान आदि हो सकते हैं। व्यायाम और सही खानपान से इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसकी अनदेखी करने से बच्चे को भी मधुमेह होने की संभावना हो सकती है। डॉ अस्मिता ने बताया कि गर्भवस्था के दौरान ब्लड ग्लूकोज की मात्रा बढ़ना गिस्टिश्नल डायबिटीस मेलिटस कहलाता है, जिसकी वजह से बच्चों में माँ के गर्भ के दौरान एवं माँ को प्रसव के बाद डायबिटीस होने की संभावना बनी रहती है। इस लिए सभी एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) वाली महिलाओं में जीडीएम को जाँचना और उपचार करना बहुत आवश्यक है। उन्होने बताया कि जीडीएम जानने के लिए ओजीटी (ओरल ग्लूकोज टेस्ट) किया जाता है। टेस्ट से पूर्व, गर्भवती महिला को 75 ग्राम ग्लूकोज पिलाया जाता है , तथा दो घंटे तक बैठने एवं मनोरंजन के लिए बोला जाता है। दो घंटे बाद उनका ब्लड ग्लूकोज स्तर जांचा जाता है यदि वह स्तर 140 से ऊपर जाता है , तो उस महिला को जीडीएम (गर्भकालीन मधुमेह ) की कैटेगरी में रखा जाता है।
उन्होने बताया कि गर्भावस्था के दौरान यदि ग्लूकोज का स्तर शरीर में ठीक नहीं होता है तो इसकी वजह से बच्चे को जन्म से होने वाली विकृति, शारीरिक विकास में बाधा आदि हो सकती है वहीं महिलाओं में आने वाले समय में पूर्ण रूप से डायबिटिक होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होने बताया कि इसके उपचार के लिए संतुलित आहार, प्रोटीन व आयरन से भरपूर आहार एवं टुकड़ों में भोजन करना चाहिए। इसके अलावा दवाइयों से भी ठीक किया जा सकता है। बशर्ते इसको समय पर जांच लिया जाए, तो शुरुआती अवस्था में रोका भी जा सकता है।
उनका कहना है कि डायबिटीज के मरीज चाहे गर्भवती हो या कोई अन्य उसे चीनी, चावल व गेहूं का सेवन बंद कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को चना आधारित डाइट का सेवन करना चाहिए, जिसमें 80 फीसदी चना, शेष बाजरा और जौ से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए। उन्होने बताया कि डायबिटीज से ग्रसित गर्भवती को कम मीठे फल, दही, गाय के दूध का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही जितना भोजन तीन बार में करती हैं , उसे थोड़ा-थोड़ा करके छह बार में करें।मधुमेह का कारण बताते हुए कहा किपरिवार में किसी को मधुमेह हुआ हो।मोटापा, 30 वर्ष से अधिक आयु में गर्भ धारण करना पूर्व में मृत शिशु को जन्म दिया हो, पूर्व में तीन किलो से अधिक वजन के शिशु को जन्म दिया हो।
[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *बिधूना विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम वोटों पर टिकी खासकर सपा बसपा की नजरें*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में सपा बसपा की नजरें मुस्लिम वोटों पर टिकी हुई है यदि मुस्लिम वोट बंटा तो इससे भाजपा को फायदा मिलने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है वैसे सपा बसपा दोनों ही मुस्लिमों के मतों को एकतरफा हथियाने की फिराक में हर संभव प्रयास करते नजर आ रही हैं वही मुस्लिम मतदाता भी फिलहाल भाजपा के विरुद्ध सपा बसपा के मजबूत प्रत्याशी की तरफ रुझान करने का मूड बनाए नजर आ रहा है। बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 20000 है। हालांकि मुस्लिम मतदाता यहां अभी तक किसी एक दल के साथ बंधा नजर नहीं आया है, लेकिन इस बार के समीकरण कुछ बदले बदले से नजर आ रहे हैं और मुस्लिमों का रुझान अब तक स्पष्ट तो नहीं हो सका है, लेकिन खासकर सपा बसपा इन पर अपनी पैनी निगाहें टिकाए हुए है , और उन्हें लुभाने के प्रयासों में भी जुटी नजर आ रहीं है। लेकिन क्षेत्र की राजनीति का बारीकी से परख करने वालों के मुताबिक इस बार इस क्षेत्र के मुस्लिम मतदाता किसी एक दल के साथ ही एकजुट होकर जाने के मूड में है और उन्हें पटाने में कौन दल कामयाब होता है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मुस्लिमों की भूमिका इस चुनाव को प्रभावित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे कांग्रेस आम आदमी पार्टी जन अधिकार पार्टी के साथ ही भाजपा भी कुछ मुस्लिमों के वोट अपने पक्ष में मान कर चल रही है। भले ही मुस्लिमों के मत हथियाने के लिए कवायद तेज है लेकिन अभी तक मुस्लिमों का रुझान स्पष्ट नहीं हो पा रहा है क्योंकि मुस्लिम मतदाता पूरी तरह चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उससे माना जा रहा है कि यह मुस्लिम मतदाता सपा बसपा में से किसी के पक्ष में एकतरफा मतदान कर सकते हैं।
[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *जातीय समीकरणों पर चुनाव जीतने की राजनीतिक दलों की चल रही कवायद*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र 202 में प्रत्येक चुनाव में अधिकांशतः जातीय समीकरण ही प्रत्याशियों की जीत हार के आधार साबित होते नजर आए हैं और इस बार भी मुद्दों की अपेक्षा जातीय समीकरण पर ही प्रभावी होते नजर आ रहे हैं इतना जरूर है, कि चुनाव के पूर्व हुए दल बदल व इससे पैदा हुई नाराजगी के चलते चलते दिग्गजों द्वारा विरोधियों को नुकसान पहुंचाए जाने के साथ पार्टी के अंदर बैठे विभीषणों से भी भितरघात की अधिक संभावना जताई जा रही है। इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 354500 मतदाता हैं। जिसमें 45000 यादव , 42000 क्षत्रिय , 33000 लोधी , 20000 पाल , 26000 शाक्य , 20,000 मुस्लिम , 43000 जाटव , 16000 वैश्य , 13000 कहार , 10,000 कुम्हार , 7000 तेली , 28000 ब्राह्मण , 50,000 अन्य मतदाता है। इस सीट पर पहले सवर्णों का वर्चस्व रहा और बाद में इस सीट पर पिछड़ा वर्ग के समाजवादियों आप कब्जा हो गया वह चुनावों में चली राम लहर में भाजपा भी इस सीट पर काबिज रही, लेकिन इस बार के चुनाव में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी से क्षत्रिय समाज के प्रत्याशी को उतारा गया। ऐसे में पिछले कई चुनावों से चुनाव की जीत हार की निर्णायक भूमिका निभाता रहा क्षत्रिय मतदाता बसपा के तरफ झुका तो खासकर भाजपा को नुकसान पहुंचने व सपा बसपा को फायदा पहुंचाने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। बसपा के अलावा इस क्षेत्र के अधिकांश प्रमुख राजनैतिक दलों में अपने ही तनाव के विभीषणों असंतुष्टों से अधिक खतरा माना जा रहा है। हालांकि उपरोक्त सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टियों में भितरघात होने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं और यदि यह राजनीतिक दल अपने असंतुष्टों को मनाने में कामयाब रहे तो चुनावी समीकरण बुलेट बुलेट होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वैसे इस क्षेत्र में मुद्दों की अपेक्षा जातीय समीकरण ही हार जीत का आधार बनते आए हैं और जातीय समीकरण के बलबूते ही प्रत्याशी अपनी-अपनी फिंजा बनाने में लगे नजर आ रहे हैं।
[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *पढ़ने की उम्र में कबाड़ा बीन रहे नौनिहाल*
*बाल श्रम शोषण पर नहीं लगा अंकुश बना मूकदर्शक हुआ तमाशाई*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना क्षेत्र में पढ़ने लिखने की उम्र में नौनिहाल कबाड़ा बीनते नजर आ रहे हैं ऐसे में बाल श्रम शोषण पर अंकुश लगाने व सभी बच्चों को स्कूल भेजने के सरकारी दावे धूल चाटते नजर आ रहे हैं। भले ही सरकारों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी बाल श्रम शोषण पर अंकुश लगने व सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल भेजने के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन बिधूना क्षेत्र में यह सरकारी दावे पूरी तरह खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। बिधूना नगर में गुरुवार को सड़कों पर दुकानों के किनारे कबाड़ा बीन रहे कस्बे के ही लगभग 8 सूरत वर्षीय 9 वर्षीय वीरेंद्र व 7 वर्षीय कबीर ने बताया कि उनके मां-बाप के पास घर मकान भी नहीं है और उनके मां-बाप मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण करते हैं ऐसे में परिवार का सहयोग करने के लिए वह लोग भी कबाड़ा बीनते हैं। इन बच्चों ने बताया है कि वह आज तक स्कूल नहीं गए हैं और ना ही किसी ने उनसे स्कूल जाने के लिए कहा है हालांकि उनका भी मन पढ़ने के लिए होता है लेकिन मां बाप के कहने पर काम कर रहे हैं। यही नहीं ऐसे तमाम नन्हे मुन्ने बच्चे हैं जो कबाड़ा बीनने के साथ दुकानों सब्जी फल की आढ़तों ईट भट्ठों पर काम करते देखे जाते हैं लेकिन यह सब जानते हुए भी बाल श्रम शोषण पर अंकुश लगाने वाले अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इसके साथ ही मूकदर्शक व तमाशाई बने हुए हैं।
[10/02, 7:31 PM] Ram Prakash Sharma: *शिक्षकों ने वोट डालने के लिए किया जागरूक*
*अछल्दा,औरैया।* कस्बा के आदर्श इंटर कॉलेज के अध्यापक गौरव यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम वैशौली, नगरिया व बझेरा गांवों में बाजार के युवकों , बुजुर्गों व महिलाओं को विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया। इसके साथ ही बुजुर्गों को बताया कि उन्हें इस बार पोलिंग बूथ तक नहीं जाना पड़ेगा। वह घर बैठे ही वोट डाल सकते हैं। वही श्री यादव ने साइंस शो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। जबकि संदीप झा ने कंपोजिट विद्यालय सेऊपुर में प्रधानाध्यापक ने गांव की लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया है। जनता के लोगों ने मतदान करने के लिए उन्हें भरोसा दिलाया है।
[10/02, 8:17 PM] Ram Prakash Sharma: *डीएम ने अपराधिक प्रवृत्ति के 8 लोगों को किया जिला बदर*
*औरैया सवाददाता।* आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रशासन का सख्त रूख लगातार जारी है। आज गुरूवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने एक बार फिर अपराध प्रवृत्ति के आठ लोगों को जिला बदर कर दिया है। गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत जिले के विभिन्न थानेां के अंतर्गत आठ लोगों को अग्रिम आदेशों के आने तक के लिए जिला बदर किया है। जिन लोगों को आज जिला बदर किया गया उनमें राजेश कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी डुढहा थाना बिधूना, पीके उर्फ प्रमोद कुमार तोमर पुत्र राजीव तोमर आदर्श नगर कस्बा व थाना बिधूना, केशव सिंह पुत्र रामसिंह निवासी मुड़ैना रूपशाह थाना अजीतमल, कुलदीप उर्फ अनोखे लाल पुत्र दीवारी लाल निवासी पूठा थाना अजीतमल, विश्वराज सिंह पुत्र सर्वेश सिंह निवासी रजुआमऊ थाना अछल्दा, कैलाश सिंह पुत्र मेवाराम उर्फ मेवालाल निवासी सराय खाती थाना अछल्दा, बृजेन्द्र उर्फ बउआ पुत्र रामसनेही निवासी कटैया थाना ऐरवाकटरा तथा मोनू उर्फ मोनू चक पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर निवासी अचानक पुत्र थाना सहायल आदि शामिल हैं। आपको बताते चलें कि डीएम श्री वर्मा द्वारा अभी तक करीब 70 आपरधियों को जिले के बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है जिससे अपराधियों में हड़कम्प मचा हुआ है तो वहीं जिले के निवासी भयमुक्त होकर अमन चैन महसूस कर रहे हैं।
[10/02, 9:07 PM] Ram Prakash Sharma: *धोखाधड़ी का खाता के पार किये 20 हजार*
*अजीतमल,औरैया।* मुरादगंज कस्बा निवासी इकराम पुत्र मंसूर, नाई की दुकान किये हुए है। उसकी पत्नी फातिमा का खाता औरैया स्थित इलाहाबाद बैंक में है। उसने बताया कि किसी अंजान युवक ने उसे पुराना दोस्त बताते हुए उसके गूगल पे पर 10 रुपये भेजे। एकाउंट में रुपये आने से सन्तुष्ट इकराम उसके विश्वास में आ गया। फिर उस अनजान युवक ने 10-10 हज़ार कर कुल 20 हज़ार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट उसके व्हाटस एप्प पर भेजा ,और दूसरे दिन ये रुपये उसी के एकाउंट में वापिस कर देने की बात कहते हुए बेलेंस चेक करने के लिए कहा। जैसे ही स्क्रीनशॉट देखकर इकराम ने विश्वास करते हुए फिर से अपना गूगलपे खोल कर चेक किया। तभी उसके खाते में पड़े 20 हज़ार रुपये कट गए। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि स्क्रीनशॉट किसी अन्य खाते का भेजकर उससे चेक करने के लिये कहा गया। बेलेंस चेक करते ही उसके खाते में पड़े रुपये पार कर दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26* फेज 5.0“MISSION SHAKTI”*के तहत मथुरा जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
कानपुर नगर 30 मार्च 26*स्कूलों के सामने सड़क पर नहीं होगी वाहनों की पार्किंग, 81 विद्यालयों की नई समय सारिणी 1 अप्रैल से लागू*
लखीमपुर 30 मार्च 26*तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजीव कुमार अध्यक्ष एवं विवेक कुमार तिवारी मंत्री