औरैया10अक्टूबर*धूमधाम से मनाया गया बारावफात का त्यौहार।
फफूँद,औरैया।* फफूँद शरीफ में रविवार को बारावफात का पर्व मुस्लिमों ने शान शौकत और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
कस्बे के आस्ताना आलिया समदिया मिस बाहिया पर तीन दिवसीय जश्न मनाया गया और रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी आस्ताना आलिया समदिया से सुबह नौ बजे शुरू हुआ। जुलूस मोहल्ला भराव, ऊंचाटीला, मोतीपुर होते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकला और दोपहर बाद आस्ताना आलिया पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सुरेश चंद्र गुप्ता, लल्लू ठाकुर, बेचेलाल कोरी, इजहार अहमद, मुन्ना सिद्दीकी, गोरेलाल आदि ने सज्जाद नसीन अख्तर मियाँ चिश्ती साहब को माला पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक भरत पासवान व अपराध निरीक्षक राजपाल सिह अपने हमराही फोर्स के साथ मौजूद रहे। बारावफात के त्योहार को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही।

More Stories
कानपुर देहात12मार्च26*जनपद में 16 मार्च से प्रारंभ होंगी जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं*
कानपुर देहात12मार्च2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।*
लखनऊ12 मार्च 26*पेट्रोल-डीजल और LPG की सुचारू आपूर्ति को लेकर मुख्य सचिव के निर्देश