- औरैया10अक्टूबर*अवैध शराब के खिलाफ पछैया बस्ती में चलाया अभियान*
*औरैया।* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश व जिला अधिकारीऔरैया व उप आबकारी आयुक्त कानपुर प्रभार कानपुर के आदेश के अनुपालन में रविवार को जिला आबकारी अधिकारी औरैया ज्ञानेंद्रनाथ पाण्डे के नेतृत्व में जनपदीय आबकारी टीम व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा भोर में पछैया बस्ती में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 20 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गयी , व दो व्यक्तियों के विरुद्घ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभीयोग पंजीकृत कराया गया। टीम में क्षेत्र 1 निरीक्षक पद्म प्रकाश व क्षेत्र 3 निरीक्षक विनोद कुमार मय स्टाफ व सुरेंद्र सिंह उप निरीक्षक मय पुलिस बल उपस्थति रहे। आबकारी निरीक्षको नें अपने मोबाइल नंबर उपलब्द्ध कराए , तथा ऐसे आसामजिक कृत्यों से विमुख होकर सरकार की लाभकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की गयी। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में लगातार अवैध मदिरा के विरुद्घ कार्यवाही जारी हैं।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!