[5/9, 11:04] Ram Prakash Sharma: *वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी 62 फ़ीसदी बच्चों को लगी वैक्सीन*
*औरैया।* जनपद में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार धीमी चल रही थी। 12 अप्रैल तक जनपद में 7204 यानी 12.33 फीसदी बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई , जो 16 अप्रैल को पढ़ते हुए 10 हजार 252 पर पहुंची।
वैक्सीन टीकाकरण 17.54 फ़ीसदी हो गया। 21 अप्रैल तक जनपद में 17 हजार 095 बच्चों को कोविड-19 की फर्स्ट डोज लगाई गई। बच्चों का वैक्सीनेशन 29.25 फ़ीसदी पर पहुंच गया। बच्चों के टीकाकरण में लगातार बढ़ोतरी होती रही। 4 दिन पूर्व जनपद में 36 हजार 689 बच्चों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज़ लगाई जा चुकी है। फर्स्ट डोज का टीकाकरण 62.78 फ़ीसदी पर पहुंच गया है। सेकंड डोज भी 1312 बच्चे लगवा चुके हैं। बीते करीब 15 दिन में बच्चों के टीकाकरण में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राकेश सचान ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीकाकरण बढ़ाया गया है। स्कूल व कालेजों से संपर्क करने पर टीकाकरण की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में जिले की स्थिति में काफी सुधार आया है। जल्द ही बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। आपको बताते चलें कि बच्चों के वैक्सीनेशन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जिले में 58 हजार 437 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष यानी 4 दिन पूर्व गुरुवार तक 36 हजार 989 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 62.78 फ़ीसदी पर पहुंच गया है।
[5/9, 11:04] Ram Prakash Sharma: *इनसैट-2*
*45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच वैक्सीनेशन 114 प्रतिशत हुआ*
*औरैया।* 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीच के लोगों के लिए जनपद को 1 लाख 95 हजार 477 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 2 लाख 23 हजार 928 लोग कोविड-19 की फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं। यानी फर्स्ट डोज दो , 114.6 फ़ीसदी हो गई है। जबकि 1 लाख 92 हजार 218 लोगों को सेकंड दौड़ लगाई गई सेकंड डोज लगाई जा चुकी है। सेकंड डोज 98.3 प्रतिशत हो गई है।
[5/9, 11:04] Ram Prakash Sharma: *इनसैट*1*-
*हंड्रेड फीसदी के करीब पहुंचा बुजुर्गों का वैक्सीनेशन*
*औरैया।* जनपद में बुजुर्गों के वैक्सीनेशन के लिए 1 लाख 26 हजार 669 का लक्ष्य दिया गया था। यह लक्ष्य 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए था। जिसके सापेक्ष गुरुवार तक 1 लाख 26 हजार 535 बुजुर्ग वैक्सीनेशन की फर्स्ट डोज लगवा चुके हैं। फर्स्ट डोज का वैक्सीनेशन 99.9 प्रतिशत हो गया है। जबकि सेकंड डोज 1 लाख 10 हजार 578 बुजुर्गों को लगाई गई। सेकंड डोज 87.3 प्रतिशत हो चुकी है। इसके अलावा 6 हजार 347 बुजुर्ग प्रीकॉशन डोज लगवा चुके हैं।
[5/9, 11:04] Ram Prakash Sharma: *इनसेट-3*
*18 से 45 का वैक्सीनेशन 95.7 प्रतिशत हुआ*
*औरैया।* जनपद में 18 से लेकर 45 वर्ष तक के लोगों के लिए 6 लाख 73 हजार 693 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष गुरुवार तक 6 लाख 44 हजार 977 युवाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। फर्स्ट डोज का वैक्सीनेशन 95.7 प्रतिशत हो गया है। जबकि 4 लाख 95 हजार 765 युवा सेकंड डोज लगवा चुके हैं। सेकंड डोज 73.6 प्रतिशत हो चुकी है। वही 15 से 18 वर्ष के बीच किशोरों के लिए लगाई जा रही वैक्सीन अभियान के तहत जिले को 96 हजार 756 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 77 हजार 835 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई जा चुकी है। फर्स्ट डोज वैक्सीनेशन 80.4 प्रतिशत हो गया है। जबकि 72 हजार 172 किशोर सेकंड डोज लगवा चुके हैं। किशोरों में वैक्सीन लगवाने का हौसला बढ़ता जा रहा है।

More Stories
शाहजहांपुर1नवम्बर25*जिला कोर्ट ने अनिल उर्फ चमेली को कल फांसी की सजा सुनाई गई
लखीमपुर1नवम्बर25* नये नियमों और बढ़े दामों के साथ सैलानियों के लिए खुला दुधवा नेशनल पार्क
उन्नाव1नवम्बर25*सरदार पटेल जी की 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।