औरैया06जून*भीषण गर्मी से लोग हो रहे बेहाल,बढ रही बीमारियां*
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बढ रही मरीजों की भीड़*
*अजीतमल,औरैया।* भीषण गर्मी में सूरज ने अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सोमवार को दोपहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस दिन पिछले वर्ष की तुलना में 2 डिग्री अधिक था। भीषण गर्मी के मद्देनजर डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मई-जून में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन बढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को चेहरे पर कपड़ा बांधकर एवं छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी जा रही है। गर्मी के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही है, जिससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।क़स्बे के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटे की स्थिति दिख रही है। सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई है कि सुबह 9-10 बजे से ही धूप झुलसाने लगती है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल के अधीक्षक ने बताया कि लू और गर्मी के चलते इन दिनों उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में ज़्यादा मरीज़ पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों को सर्वाधिक समस्या आ रही है। अस्पताल में इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिससे आने वाले मरीजों का समुचित इलाज किया जा सके।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को चोरी की मोटर साईकिल व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 30 मार्च 26* अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।*