औरैया06जून*जायन्ट्स ग्रुप का अधिष्ठापन समारोह सम्पन
*दूसरों की सेवा करने वाला संत-डीएम*
*औरैया।* समाजसेवी संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ औरैया का अधिष्ठापन समारोह रविवार की शाम ईशा वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वालों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने दीप जलाकर शुरुआत की।
जिलाधिकारी ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है , दूसरों की सेवा करने वाला व्यक्ति ही संत के समान होता है। बताया कि समाजसेवी बनकर सामाजिक व्यवस्थाओं को सुधार के लिए सक्रिय रहना चाहिए। इससे पहले जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष रवि भान सिंह, सहेली अध्यक्ष नीलम लोहिया, दिबियापुर सहेली अध्यक्ष लक्ष्मी पोरवाल, अविरल अग्रवाल, रितु चंदेरिया को फेडरेशन फाइव के पदाधिकारी को विपिन मित्तल ने शपथ ग्रहण करवाई समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को शिवराज सिंह, विमल कुमार सिंह, हरि नारायण अग्रवाल व पूनम गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूनम गुप्ता, विमल कुमार सिंह, ऊषा यादव, शिवराज सिंह यादव, अनूप सक्सेना, पंकज पोरवाल, प्रीति अग्रवाल , आशा गुप्ता, प्रीति पोरवाल , अनिल गुप्ता, अनुज धनगर, अनूप सक्सेना, आनंद पोरवाल, विनोद गुप्ता, अशोक कपूर, अंजनी कटियार, भीमसेन सक्सेना, दीपू यादव, दीप चंद्र पुरवार, देवीदास अग्रवाल, डॉक्टर मनोज चौरसिया, डॉक्टर सर्वेश आर्य, ज्ञान सक्सेना, गुरमीत कालरा, कुलदीप यादव, मोहन अग्रवाल, नवनीत पुरवार, नितिन वर्मा, नितिन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रामकिशोर बरसैया, रवि भान सिंह, राजेंद्र कुमार, सलिल सक्सेना, शलभ अग्रवाल, सौरभ विश्नोई, सुरेश पुरवार, श्याम मोहन विश्नोई, शिव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*