औरैया06जून*कलस यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का हुआ शुभारंभ*
*औरैया।* शहर के सत्तेश्वर मुहाल स्थित श्री अग्रसेन जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। इस दौरान रूहाई मुहाल से नगर के विभिन्न मार्गों से होकर सत्तेश्वर मन्दिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा के दौरान जहां महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया। सरस कथावाचक श्री स्वामी ऋषी चेतन्य व्यस जी, बद्रीनाथ धाम के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन हुआ। यह कथा 06 जून 2022 से 12 जून 2022 तक चलेगी। 13 जून को कथा विश्राम के साथ भंडारे व हवन यज्ञ का आयोजन होगा। कथा शुभारंभ के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने शरबत आदि वितरण कर स्वागत किया।

More Stories
मथुरा 30 मार्च 26*थाना फरह पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक अन्तर्राज्यीय वाहन चोर को चोरी की मोटर साईकिल व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 30 मार्च 26* अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।*