औरैया02अक्टूबर*खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ*
*औरैया।* युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग औरैया के तत्वाधान में वर्ष 2021-22 में विकास खण्ड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन एरवाकटरा विकास खंड केएस एएन इंटर कॉलेज लज्जनगर एरवाकटरा के मैदान में आयोजित किया गया। उक्त खेलकूद प्रतियोगिताओ में एथलेटिक्स वालीवाल, कबड्डी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती की स्पर्धाएं आयोजित की गई
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड ऐवाकटरा द्वारा फीता काट कर किया गया एवं खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से आये खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के खेल में विशेष रुचि रखना अति आवश्यक है खेल कूद प्रतियोगित मे बालक वर्ग में 100 मी दौड़ प्रेमकांत, 200 मी दौड़ शमशाद 1500 मी दौड़ सोनू सिंह बालिका वर्ग 100 मी दौड़ जानवी 200 मी दौड़ तान्या यादव आदि ने स्थान बनाया समाचार लिखे जाने तक वॉलीबॉल व कबड्डी के मैच चल रहे थे विजय खिलाड़ियों को खण्ड विकास अधिकारी एरवाकटरा द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बिकास खंड एरवाकटरा श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा