औरैया 30 अक्टूबर *त्योहार को लेकर बाजार गुलजार,उमड भारी भीड़*
*अछलल्दा, औरैया।*
शनिवार को दीवाली की आहट पर खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़। – दीपावली पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ा व बर्तन की दुकानों पर देखी जा रही है। बच्चे कॉर्टून छपे कपड़े सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब लोगों को त्योहार का इंतजार है।
धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। लोगों ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। शनिवार को दोपहर बाद बाजार में खरीदारी को लेकर भीड़ जुटी रही। इस दौरान हरीगंज बाजार से लेकर नहर बाजार चौराहे तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। व्यवसायी बताया कि बाजार में उमड़ती भीड़ को देखते हुए पहले से ही माल मंगा लिया गया है। पर्व की तैयारी में लोगों ने कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। अभी सबसे ज्यादा ब्रिकी साड़ियों की हो रही है। बर्तन व्यवसायी मनीष यादव व रिंकू सेंगर ने बताया कि धनतेरस की तैयारी को लेकर दुकानें सजा दी गई हैं। फैशन को देखते हुए इस बार डिजाइनदार बर्तन मंगाए गए हैं। ग्राहक बर्तन पसंद करके बुक करा दे रहे हैं। धनतेरस के दिन वह बर्तन को अपने घर ले जाएंगे।
कपडा व्यापारी मोहन ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सात माह सबकु छ बंद रहा। अब धीरे-धीरे सब कुछ खुल गया है। इसी माह में लगन भी शुरू है। इसीलिए खरीदारी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा