औरैया 29 सितम्बर *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सम्पन्न*
*औरैया।* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भारतीय विद्यालय बालिका इन्टर कालेज औरैया में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत हनुमानगढ़ी अयोध्या डा0 मनोजदास ने गौ गंगा, गीता का भारतीय शिक्षा में समावेश पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डा0 संतोष कुमार प्रधानाचार्य वैदिक इंटर कालेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर वृहद प्रकाश डालते हुये भारतीय शैक्षिक संस्कृति में भारतीय संविधान के अनुच्छेद एक में भारत नाम के उल्लेख का जिक्र किया।
मातृभाषा को शिक्षा का माध्यानी बताते हुए हिन्दी भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीरम शुक्ला, मंडलीय महामंत्री संजय त्रिपाठी, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनूप ने भी ‘इण्डिया से भारत की ओर विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य दिये। कार्यक्रम में लगभग दो सैकड़ा से अधिक शिक्षकों ने उपस्थित रहकर शैक्षिक उन्नयन के लिए संकल्प लिया। वही मंडलीय संगठन मंत्री श्रीओम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्षा मुकेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रहलाद नारायण ओमर, राघवेन्द्र चौहान, कुमार मंगलम, शिवेन्द्र सिंह, ज्योति कुशवाह, गौरव सक्सेना, उपेन्द्र अभिनेत्री, एएसआरजी अलका यादव , छाया राजपूत, मीना मिश्रा, शालिनी पोरवाल, स्मृति वैश्य, ‘संजय सिंह यादव, नितिन कुमार ब्रहमकान्त पाठक, शशाक पाण्डेय, आशुतोष शुक्ला, प्रहलाद सविता, विनय शर्मा, विकास बाबू, विश्व दीपक शर्मा, जितेंन्द्र शर्मा, हरी नारायन, धर्म सिंह तोमर श्रीश दीक्षित, नरेन्द्र दुबे, रामश्याम आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किये व सेवानिवृत शिक्षक आनन्द तिवारी को शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सफल संचालन कृष्ण कुमार ने किया।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*