[10/29, 1:11 PM] Satya Prakash Bajpai Upaajtak: ब्रेकिंग न्यूज औरैया
कल दिनांक 31अक्टूबर2021दिन रविवार को सुबह 11.00 बजे स्थान बिधूना के पास तहसील के पीछे सभा स्थल में मा.बाबू सिंह कुशवाहा जी जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगवन होगा और मिशन 2022की पिछड़े ,दलित ,अल्पसंख्यक समुदाय का महा सम्मेलन किया जा रहा है जिसमे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा बाबू सिंह कुशवाहा जी आ रहे हैं और मिशन 2022 में जीत हासिल करने के मूल मंत्र दिया जाएगा और उनका कहना है कि जिसमे जिसकी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा दिया जा रहा है और जन अधिकार पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी औरैया के द्वारा जानकारी दी जा रही है और सभी हमारे भाईयो,बुजर्गो ,वाहनों एवम कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आप सभी लोग बिधूना में पहुंचे और प्रतिनिधि सम्मेलन को सफल बनाएं
[10/29, 5:40 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बालिका व युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला बनारसीदास में गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत हो गई। बालिका के मां और पिता के बीच विवाद होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह से शहर के मोहल्ला पढीन दरवाजा निवासी एक युवक की गुरुवार की देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बालिका व युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका व युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला बनारसीदास औरैया निवासी अमित की 5 वर्षीय पुत्री आलिया कि गुरुवार की देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई, जिसपर परिजन उसे निजी साधन से तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मां अनुराधा ने बताया कि उसकी पुत्री आलिया को 3 दिन से बुखार आ रहा था। प्राइवेट चिकित्सक ने उसे डेंगू की जानकारी देते हुए इलाज शुरू कर दिया। गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने पर डेंगू की पुष्टि होते ही डॉक्टर ने उसकी बेटी को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाने के दौरान बालिका की हालत बिगड़ गई। जब वह उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची तभी डॉक्टरों ने उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। पुत्री की मृत्यु की सूचना पर उसका पिता अमित अस्पताल पहुंचा , तथा अपनी पत्नी अनुराधा पर पुत्री को मारने का आरोप लगाया। अमित ने बताया कि पत्नी से विवाद के कारण वह इटावा में रहता है। दोनों के विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद मृतक बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
इसी तरह से मोहल्ला पढीन दरवाजा निवासी मृतक रामबाबू 36 वर्ष पुत्र गजोधर के भाई रोहित ने जानकारी देते हुए बताया उसका भाई रामबाबू घर के बाहर समोसे बेचने का काम करता था। गुरुवार की शाम कुछ सामान खरीदने बाजार गया था। बाजार से लौटने के बाद उसका भाई कमरे में चला गया। कमरे में अचानक उसे उल्टियां होने लगी। जिस पर वह अपने भाई रामबाबू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में जानकारी लेने पर नरायनपुर चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बालिका एवं युवक की मौत से परिजनों में करुण-क्रंदन गूंज रहा था।
[10/29, 7:44 PM] Ram Prakash Upaajtak: *खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से*
*औरैया।* युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग औरैया के तत्वाधान में वर्ष 2021-22 में जिला योजनान्तर्गत जनपदीय स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 30 व 31 अक्टूबर 2021 को तिरंगा पायका मैदान ककोर मुख्यालय जनपद औरैया में आयोजित किया जाना है। जिसका शुभारंभ मा कृषि राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत द्वारा किया जाना है जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि सितंबर माह में समस्त विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न की जा चुकी जिसमे निम्म प्रतियोगिता में एथलेटिक्स वालीवाल, कबड्डी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती की स्पर्धाएं निम्नानुसार आयोजित की गई थी विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों द्वारा ही जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जा सकता है।प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होकर सीधे ही प्रतिभाग कर अपनी खेलकूद प्रतिभा का प्रर्दशन कर पुरस्कार व प्रमाण पत्र जीत सकते है।उपरोक्त जानकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अभिताभ कुमार द्वारा दी गई।

More Stories
भिवाड़ी १६ फ़रवरी २६ * भिवाड़ी में केमिकल–पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, 8 मजदूर जिंदा जल गए।
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
लखनऊ १६ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें