औरैया 28 जनवरी *औरैया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 को औरैया में*
*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जनवरी यानी कल शनिवार को औरैया दौरे पर आयेंगे। दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का हैलीकाॅप्टर मण्डी समिति में बने हैलीपैड पर उतरेगा। जिसके बाद वह करीब एक घण्टे औरैया में रहकर डोर-टू-डोर संवाद के तहत मतदाताओं से रूबरू होंगे और विधानसभा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। वह एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करेंगे। जिसके बाद करीब चार बजे उनका हैलीकाॅप्टर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से दी गई है।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*