औरैया 27 मई *आम आदमी पार्टी सपा की बी टीम बनकर कर रही काम-सुमेंद्र पोरवाल*
*आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने दिया पार्टी से त्यागपत्र*
*औरैया।* शुक्रवार 27 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की जनपद औरैया कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल के नेतृत्व में प्रेम वार्ता की गई। जिसमें आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी समस्त टीम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेंद्र पोरवाल ने आम आदमी पार्टी पर सपा की बी टीम बनकर काम करने का आरोप लगाया है।
वार्ता में सुमेंद्र पोरवाल ने बताया है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश का संगठन कार्यकर्ताओं से भेदभाव और अयोग्य व अनुभव हीन लोगों को संगठन में वरीयता और जिम्मेदारी दी जा रही है,और उन्होंने पार्टी के प्रदेश संगठन टीम पर आरोप लगाते हुए बताया है, कि सक्रिय कार्यकर्ताओं से भेदभाव और चाटुकारिता की जा रही है। आगे बताया है कि उत्तर प्रदेश संगठन पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की नीतियों और सिद्धांतों से भटक गई है,और पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बी-टीम बनकर कार्य कर रही है, और कहा जिससे पार्टी की जनपद औरैया कार्यकारिणी टीम व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। एसटी/एससी औरैया जिलाध्यक्ष नरेश कठेरिया ने बताया है कि हम सभी कार्यकर्ता गण जमीनी स्तर से पार्टी को मजबूती देने का कार्य कर रहे थे। लेकिन पार्टी की प्रदेश संगठन टीम मनमानी और मनचाहे आदेश जारी करके पूरे प्रदेश में पार्टी को कमजोर करने का कार्य किया गया है। जिलाध्यक्ष पोरवाल ने बताया है कि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह किसी भी कार्यकर्ता कोई संदेश अथवा कोई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। और तो और अनुभव हीन लोगों को संगठन कि जिम्मेदारी दे रहे हैं। जिससे जनपद औरैया की आम आदमी पार्टी की पूरी कार्यकारिणी टीम उत्तर प्रदेश संगठन टीम व पार्टी से आहत है। और पूरे होशोहवास के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारिणी समेत आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास2अप्रैल26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*