[11/27, 6:56 PM] Ram Prakash Upaajtak: *ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया ज्ञापन*
*कंचौसी,औरैया।* औरैया वाया कंचौसी से रसूलाबाद मार्ग स्थित अम्बेडकर तिराह पर आये दिन मारपीट और लूट सहित अन्य घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं को रोकने के लिए नगर के भाजपाई नंदू शर्मा, मनोज पालीवाल, गिरीश सिकरवार, अजय कुमार पूर्व प्रधान व बिहारी लाल आदि ने दिये पत्र में सीसीटीवी कैमरा व स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग की है। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया है।
[11/27, 7:01 PM] Ram Prakash Upaajtak: *विद्युत चैकिंग में तीन किसानों को पकड़ा*
*बिजली चोरी कर खेतों में पानी लगा रहे थे किसान*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद क्षेत्र में विद्युत चेकिंग के दौरान विद्युत टीम ने तीन किसानों को विद्युत चोरी कर खेतो में पानी लगाते समय पकड़ लिया। विद्युत कर्मियों ने केबिल काटने के बाद उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकद्दमा दर्ज कराया है।
केशमपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता ओमवीर सिंह बिजली कर्मी लाइन मैन श्यामपाल व विशाल के साथ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में विद्युत चेकिंग कर रहे थे।अवर अभियंता ने बताया कि टीम जब गांव तैयबपुर(पतरा) पहुंची तो गांव निवासी किसान अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार व बृजेश सिंह बिजली चोरी कर अपने खेतों में सिचाई कर रहे थे जिन्हें मौके पर ही बिजली चोरी करते पकड़ा गया। किसान विधुत सम्बन्धी कोई दस्तावेज नही दिखा सके उनके विरुद्ध थाने में बिजली चोरी का अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
[11/27, 7:19 PM] Ram Prakash Upaajtak: *समाधान दिवस पर नही पहुंचे कई क्षेत्रों के लेखपाल*
*फफूंद,औरैया।* समाधान दिवस के मौके पर थाना फफूंद में कई क्षेत्रीय लेखपालों के नही पहुंचने से राजस्व शिकायत लेकर आये फरियादी भटकते रहे और मायूस होकर वापस लौट गये।
शनिवार को फफूंद थाने में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व की तीन शिकायतें आयीं। जिसमे फरियादी रेशमा देवी निवासी गांव तर्रई, उर्मिला देवी निवासी गांव खिरिया भाग्यनगर व तीसरे फरियादी जय किशन निवासी ताहरपुर फफूंद अपनी जमीन से सम्बंधित शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे, लेकिन क्षेत्र के लेखपाल के मौजूद नही होने से फरियादी काफी देर बैठने के बाद मायूस होकर वापस लौट गये।
[11/27, 7:27 PM] Ram Prakash Upaajtak: *समाजसेवी का शव घर आते ही मचा कोहराम*
*बिधूना,औरैया।* कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिव सेवा समिति के अध्यक्ष गोपीचंद बाजपेई का दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दु:खद निधन होगयया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर आया तो कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग समाजसेवी गोपीचंद बाजपेई के अंतिम दर्शन करने को उमड़ पड़े। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रदेश सह संयोजक भाजपा नेत्री मंजू सिंह सेंगर , पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र अग्निहोत्री, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित बाथम ललतू, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री, सभासद अशोक चौहान, अले स्वर्णकार, ओम शंकर जादवाँ , प्रबंधक एनएस तोमर, डाक्टर श्याम नरेश दुबे , डाक्टर केसी यादव , अनिल त्रिपाठी, मनोज तिवारी, लवलेश त्रिवेदी ,पूर्व सभासद रघुवीर वर्मा , एडवोकेट अरविंद दुबे , डीपी सिंह सेंगर , उपेन्द्र कुशवाह आदि ने उनके आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को कन्नौज के गंगा घाट पर शोकाकुल माहौल में उनका दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र रामू बाजपेई ने दी।
[11/27, 7:41 PM] Ram Prakash Upaajtak: *रविवार को भी अवकाश के दिन विद्युत विल होगा जमा*
*बिधूना,औरैया।* विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए रविवार को भी अवकाश के दिन में भी विद्युत उपखंड कार्यालय में विद्युत बिलों के संशोधन के साथ बकाया विद्युत बिल जमा कराया जाएगा। उपखंड अधिकारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण कराने के साथ ओटीएस योजना का लाभ उठाएं और अपने बिलों को संशोधित करवा कर बकाया विद्युत बिल जमा कर दें, ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने अनावश्यक परेशानियों से बचने के लिये विधुत कनेक्सन कराने , वकाया विधुत बिल जमा करने के साथ लोड के सापेक्ष भार में वृद्धि कराने को कहा| कहा विद्युत चोरी करते पाये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अभी तक काफी संख्या में उपभोक्ताओं के द्वारा ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराए गए हैं। इस अवसर पर अवर अभियंता रवि कुमार वर्मा, वरिष्ठ लिपिक बृजेंद्र कुमार शाक्य , शिवम नफीस आदि मौजूद रहे।
[11/27, 9:50 PM] Ram Prakash Upaajtak: *महिला व उसकी बहू के साथ की मारपीट*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गाँव मे गाड़ी को धीमी चलाने की बात कहने पर गाड़ी चालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गाँव मुडैना रामदत्त निवासिनी कमलेश कुमारी पत्नी राम प्रकाश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गाँव निवासी ओम नारायण पुत्र बलराम आये दिन उसके दरबाजे के सामने से तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर निकलता है। शनिवार को शाम को चालक ट्रैक्टर तेज चलाते हुए निकला। जिससे की नाली का कीचड़ उसके ऊपर गिर गया। जब उसने कहा तो ट्रैक्टर चालक गाली- गलौज करने लगा। जब उसने गली देने से मना किया तभी उक्त ब्यक्ति उसके व उसकी बहू संगीता के साथ मारपीट करने लगा। चिल्लाने की अबाज सुनकर आस पास के लोग आ गये। लोगो को आता देख उक्त ब्यक्ति मौके से भाग गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर दी है।

More Stories
प्रयागराज ११फरवरी 26 * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * जीत हार खेल का हिस्सा : बीएसए, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न
लखीमपुर११फरवरी २६ * तहसील सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का प्रवेश द्वार गंदगी का शिकार हो गया है