औरैया 27 नवम्बर *घर के दरवाजे पर बैठे व्यक्ति को मारी गोली हालत गंभीर*
*गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीणों ने वैन सवार लोगों को दौड़ाया*
*अछल्दा,औरैया।* अछल्दा क्षेत्र में बदमाशो के हौसले इतने ज्यादा बढ़ गये हैं, कि अब दिन दहाड़े गोलियां भी चलाने लगे हैं। लेकिन पुलिस इन अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे ग्राम लिधौरा निवासी जहीर खाँन पुत्र नजीर खाँन उम्र लगभग 42 वर्ष अपने घर के दरवाजे पर बैठ थे, तभी वैन सवार लोगों ने उनके गोली मार दी। जिससे वह घटनास्थल पर जमीन पर गिर गये। गम्भीर रूप से घायल जहीर को घर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। अस्पताल में हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें सैफई रिफर कर दिया गया। जहीर की पत्नी शबाना ने बताया कि उसके पति रोज सुबह फेरी लगाने जाते हैं। वह बर्तन बेचने का कार्य करते हैं, तथा कबाड़ खरीदते हैं। सुबह फेरी लगाने के लिये तैयार बैठे थे। उन्होंने उससे पानी लाने को कहा। जब वह पानी लेने अन्दर गयी तब तक वैन में सवार लोगों ने उसके पति को गोली मार दी। गोली की जहीर खाँन के पेट मे जा लगी। जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुन पत्नी सहित अन्य ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिससे ग्रामीणों ने वैन में सवार लोगों को दौड़ा लिया। अपने को घिरा हुआ देख बदमाश गाड़ी को आशा गांव के पास छोड़कर फरार हो गये। इतनी बड़ी घटना व सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन एवं ग्रामीण घायल व्यक्ति को प्राइवेट गाडी से अस्पताल लेकर आये। जब डॉक्टरों द्वारा घायल को रेफर कर दिया, और एम्बुलेंस जब चलने को हुई तब पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में पुलिस ने आशा गांव के पास से वैन को बरामद कर लिया है।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**