औरैया 27 नवम्बर *कोतवाली पुलिस ने चैन स्नैचिंग के मामले में दो को किया गिरफ्तार*
*औरैया।* जनपद में अपराध व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा जनपद में चैन स्नेचिंग की घटना को अन्जाम देने करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सराहनीय सफलता प्राप्त की है। घटना का खुलासा सीओ सिटी ने किया है।
चैन स्नैचिंग मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि विगत कुछ दिनो से जनपद में चैन स्नैचिंग गिरोह के सक्रिय होने की सूचनाओं प्राप्त हो रही थी। जिनके द्वारा जिनके द्वारा जनपद में कई घटनाओं को पूर्व में अन्जाम दिया जा चुका था। 12 जुलाई 2021 को मीना तिवारी पत्नी प्रदीप तिवारी निवासी तिलक नगर कोतवाली औरैया द्वारा अपने रिश्तेदार के घर जाते समय बिहारी हास्पिटल औरैया के पास मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उनका मंगलसूत्र व चैन छीन ली गई थी। जिस पर कोतवाली औरैया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी तरह 23 नवंबर 2021 को अंकिता पाण्डेय पत्नी पंकज पाण्डेय निवासी गोविन्द नगर औरैया नरायनपुर चुंगी के पास सब्जी लेते समय मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी चैन छीन ली गई थी। जिस पर कोतवाली औरैया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।उक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में उ0नि0 राम प्रकाश चौकी प्रभारी ब्रह्मनगर व उ0नि0 प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी नरायनपुर मय हमराही द्वारा 26 नवंबर 2021 को शाम गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चैन स्नैचिंग गिरोह के दो सदस्य किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटर साइकिल से खानपुर चौराहा से जमालशाह होते हुए संजय गेट की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा संजय गेट खानपुर रोड पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये गये संदिग्धों को रोका गया, तो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हे आवश्यक घेराबन्दी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। जिनकी जामा तलाशी में दोनो से कुल 6 हजार 810 रुपए बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा पूंछताछ में अपना नाम बन्टी उर्फ शनि निवासी निवासी कंजड़ बस्ती थाना मंगलपुर कानपुर देहात तथा दूसरे ने अक्षय निवासी सिकन्दरा कानपुर देहात बताया। बदमाशों द्वारा बताया गया कि उन लोगों ने अपनी मोटर साइकिल से बिहारी जी हास्पिटल के पास व नरायनपुर चुंगी के पास से महिलाओं से छिनैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्हें पैसे की जरुरत थी। जिसके चलते अंजान व्यक्ति को लूट के माल को औने पौने दामो में बेंच दिया था। अभियुक्तों के इस आपराधिक कार्यों के सम्बन्ध में कोतवाली औरैया में पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ अन्य धाराओं के अलावा लूट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम कोतवाली औरैया के उ0नि0 प्रवीण यादव, उ0नि0 राम प्रकाश यादव, कां0 सद्धार्थ शुक्ला व कां0 प्रवीन शामिल रहे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें