औरैया 27 जून *एंबुलेंस में प्रसूता ने नवजात शिशु को दिया जन्म*
*जच्चा व बच्चा को अस्पताल में कराया गया भर्ती दोनों स्वस्थ*
*औरैया।* डिलीवरी के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल आ रही एक प्रसूता ने रास्ते में ही एंबुलेंस स्टॉफ की देखरेख में सोमवार की सुबह नवजात शिशु को जन्म दिया। गाड़ी चालक जच्चा व बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं। जच्चा व बच्चा के स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं।
विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी शोभा पत्नी वीर सिंह प्रसव पीड़ा के चलते सोमवार को सुबह करीब सवा 5 बजे 108 एंबुलेंस गाडी नम्बर यूपी 32 वीजी 8977 के द्वारा डिलीवरी के लिए 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय आ रही थी। उसी समय रास्ते में उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, साथ में मौजूद ग्रामीण आशा एवं एंबुलेंस चालक देवेंद्र व परिचालक ईएमटी राजा रजत यादव की देखरेख में महिला ने नवजात शिशु (बच्चे) को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक व परिचालक उपरोक्त महिला को अस्पताल ले आये। जहां पर जच्चा व बच्चा को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा व बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।हेल्प डेक्स संचालिका प्रियंका व आकांक्षा ने उपरोक्त जानकारी दी है। इसके अलावा पीएम नितिन ज्ञान व इमरजेंसी मेडिकल एजुकेटिव बृजमोहन यवं सत्येंद्र ने पायलट व ईएमई के कार्य की सराहना की। अन्य लोगों ने जच्चा व बच्चा के स्वस्थ होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
लखनऊ 14 जनवरी 26 *गोमती नगर थाने की पुलिस पर सवालिया निशान हो रहे खड़े। …
मथुरा 14 जनवरी 26*थाना फरह पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार दो अभियुक्तगण को अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार।*
नई दिल्ली 14 जनवरी 26 *मकर संक्रांति का उत्सव लगभग सम्पूर्ण देश में किसी न किसी रूप में मनाया। .