[2/26, 5:06 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पत्नी ने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया*
*बिधूना,औरैया।* एक विवाहिता ने अपने पति पर आए दिन शराब पीकर मारपीट किए जाने के साथ छत से धकेल कर गंभीर रूप से घायल किए जाने के साथ तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिये जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कस्बे के जवाहर नगर निवासी अफसान पत्नी विक्की खान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति विक्की खान आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। कहा विक्की खान की मां भी अपने बेटे को समझाने के बजाय उसी का साथ देती हैं।बीते दिवस विक्की खान शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा|जब उसने विरोध किया तो उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया जिससे उसके गंभीर चोटें आयीं। कहा बिक्की खान ने उसे तलाक की धमकी देकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
[2/26, 5:58 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नामजद व अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज*
*औरैया।* कस्बा खानपुर निवासी एक दुकानदार शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में नामजद व अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया, और उसके साथ जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल दुकानदार ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा खानपुर निवासी पीडि़त सलीम पुत्र मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शहर में संजय गेट के पास शाकर की दुकान किए हुए है। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक खानपुर रोड पर सैनिक कालोनी के पास बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री के सामने पहुंची ही थी। उसी समय रहमतगंज कस्बा खानपुर निवासी सानियाल तथा नदीम मिस्त्री पुत्र मुन्ना के अलावा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बाइक रोक ली, और गाली-गलौज करने लगे। पीडि़त ने बताया कि इस दौरान नामजद आरोपियों ने उसकी जेब में पड़े 29 हजार रूपये निकाल लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूसों से मारपीटा और सिर पर लोहे की राड मार कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गये। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर दो नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर जाकर मामले की जांच की तो पूरा प्रकरण महज मारपीट का मिला। लूट की शिकायत गलत है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[2/26, 6:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *महिला को मारपीट का घर से निकाला*
*औरैया।* कस्बा थाना फफूंँद के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए महिला थाना में तहरीर दी है। जिसमें उसने ससुराली जनों पर मारपीट कर गाली- गलौज करते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
फफूंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला केसरवानी निवासी विवाहिता रूमा पत्नी कलीम ने बताया कि महिला थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2018 को रघुवीर नगर नई दिल्ली निवासी कलीम पुत्र सगीर से हुई थी। जिसमें माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ माह बाद से ही ससुरालीजन शादी में कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। पीडि़ता ने बताया कि यही नहीं ससुरालीजनों ननद फराह, ननदोई अजमत, चचिया ससुर अमीर व चचिया सास राबिया सभी ने मिलकर आए दिन उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। ससुरालीजन उससे दहेज में कार दिलाने की मांग करने लगे। जिस पर पीडि़ता ने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई। जिस पर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। अक्तूबर 2021 को मांग पूरी न कर पाने के चलते ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास 2 अप्रैल 26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*