March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 23 नवंबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 23 नवंबर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[11/23, 5:09 PM] Ram Prakash Upaajtak: *खूंटें से बंधी भैंस चोरी कर ले गये चोर*

*कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर खेरा में घटना को दिया अंजाम*

*औरैया।* विकासखंड कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर खेरा में बुधवार की भोर खूंटे से बंधी एक किसान की भैंस चोर चोरी कर ले गये। सुबह जब उसने देखा तो भैंस गायब थी। जिस पर उसने इधर-उधर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। भैंस चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर खेरा में बुधवार की करीब 2:30 बजे जयकरण राजपूत पुत्र स्वर्गीय रामनाथ राजपूत की भैंस जोकि आसरे की थी। अज्ञात चोर भैंस एवं उसके पडवा को गले की सांकर खोलकर चोरी कर ले गये। जयकरन ने बताया कि उसने बुधवार की भोर 2 बजे अपनी भैंस को रभाने पर खूंटे से बंधा देखा था। इसके बाद वह सो गया, तभी चोर उसकी भैंस एवं पडवा को चोरी कर ले गये। जिसकी कीमत कमोवेश 60 हजार रुपए है। सुबह होने पर जब उसने देखा तो भैंस व पड़वा गायब थे। जिस पर उसने पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, इसके साथ ही इधर-उधर पता लगाया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। जिस पर उसने इस आशय की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को देने जाने की बात कही है। इस संबंध में जब कोतवाल रवि श्रीवास्तव से दूरभाष के माध्यम से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इस आशय की कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित की मदद की जाएगी।
[11/23, 5:24 PM] Ram Prakash Upaajtak: *घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की कैद*

*अछल्दा थाना क्षेत्र का छह साल पुराना मामला,50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगा*

*औरैया।* विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने अछल्दा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व जाति सूचक गाली देेने के दोषी को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले डीजीसी अभिषेक मिश्रा व विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि वादी ने थाना अछल्दा में रिपोर्ट लिखाई है। जिसमें बताया कि वह दो अप्रैल 2016 की रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात के लगभग 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दीवाल फांदकर उसकी पुत्री के पास आ गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य जाग गए और घेर कर छेड़छाड़ करने वाले लड़के को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पकड़े गए लड़के ने अपना नाम नितिन उर्फ रवि शाक्य निवासी रजपुरा थाना अछल्दा बताया। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के उक्त मामले में कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। यह मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह की कोर्ट मेेंं चला। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने नाबालिग लड़की को छेड़छाड़ व जाति सूचक गालियां देने के आरोपी को कठोर दंड देने की बहस की। बचाव पक्ष ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने अभियुक्त नितिन शाक्य उर्फ रवि शाक्य को पांच साल के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। प्रस्तुत मामले में जमा कराई गई अर्थदंड की धनराशि में से आधी धनराशि पीडि़ता को चिकित्सीय व्ययों एवं पुनर्वास की पूर्ति के लिए अदा करने का भी आदेश कोर्ट ने जारी किया। सजा पाए नितिन शाक्य को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
[11/23, 6:17 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पोषण पाठशाला का आयोजन 25 नवंबर को*

*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा पोषण पाठशाला का आयोजन*

*औरैया 23 नवंबर 2022*-मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0 प्र0 लखनऊ के द्वारा आमजन-मानस एवं लाभार्थियों को अवगत कराया गया है कि विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय एवं पोषण शिक्षा आदि के संबंध में दिनांक 25 नवंबर 2022 को अपराहन् 12 बजे से 2 बजे के मध्य पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य थीम “सही समय पर ऊपरी आहार की शुरुआत” है। इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा थीम की आवश्यकता, महत्व एवं उपयोगिता आदि के संबंध में न सिर्फ चर्चा की जाएगी बल्कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव वेब-काॅस्ट भी किया जाएगा । जिसका वेब लिंक है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आमजन-मानस सीधे जुड़ सकता है।

Taza Khabar