[1/22, 7:28 PM] Ram Prakash Upaajtak: *शीत लहर के चलते जनजीवन प्रभावित*
*रुरुगंज,औरैया।* जिले में मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शनिवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट आई। मौसम ठंडा हो गया। गलन और ठिठुरन बढ़ गई। जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर घरों में कैद रहे। शाम ढलते ही रास्तों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बारिश से फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है। रविवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
बीते एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है। शुक्रवार को कई दिन बाद दिनभर धूप खिली लेकिन, आधी रात के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शनिवार को रुक रुक बारिश जारी रही। तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 8 व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में घने काले बादल छाए रहे। तेज हवा चली। गलन और ठिठुरन के बीच दिनभर सर्दी में लोगों ठिठुरते रहे। सर्दी से बचाव के लिए अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। कामकाजी लोग भी जरूरत पर ही बाहर निकले। शाम ढलने के साथ ही बाजारों व रास्तों पर सन्नाटा पसर गया।
[1/22, 7:33 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वॉल राइटिंग और पोस्टर को किया गया नष्ट*
*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में बिधूना विधानसभा के अंतर्गत दो वॉल राइटिंग एवं एक पोस्टर को नष्ट किया गया। आचार संहिता के एक मामले में एफआइआर भी दर्ज की गई। उन्होंने बताया जनपद में लगातार आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

More Stories
रोहतास3अप्रैल26*डेहरी प्रखंड स्थापना दिवस,सह आरबीआई स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर “संविधान चर्चा का शुभारंभ*
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*