औरैया21फरवरी*भ्रष्टाचार का अड्डा बना विकासखंड अजीतमल
ठेकेदारों व दलालों के दम पर चल रहा है ब्लॉक सरकारी योजनाओं का कागजों में सिमटा विकास कार्य
अजीतमल,औरैया। जनपद के विकासखंड अजीतमल में कमीशन खोरी के साथ मनरेगा सेल के अंतर्गत विकास योजनाओं के प्रति वर्ष साइन बोर्ड शासन द्वारा लगाने के निर्देश जारी हैं मगर विकासखंड अजीतमल की 68 पंचायतों में ठेकेदार व दलालों की मिलीभगत से कुछ पंचायतों में साइन बोर्ड लगाकर वर्षों से हो रही है खानापूर्ति 5 हजार रुपए प्रति साइन बोर्ड की दर से फर्जी बिल पास करा कर लाखों रुपए का बंदरबांट किया जा रहा है। जिसकी सालों से किसी को भनक भी लगी, तथा प्रतिवर्ष लाखों रुपए सरकारी धन को ठेकेदार व दलाल तथा विकासखंड अजीतमल के कर्मचारी डकार रहे हैं। इस संबंध में जब पत्रकारों ने विकासखंड अजीतमल के खंड विकास अधिकारी अवधेश कुमार यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। उक्त प्रकरण की जांच करा कर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक
नई दिल्ली 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*