April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 21 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 21 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/21, 5:37 PM] Ram Prakash Upaajtak: *पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसम्बर को मनायी जायेगी*

*औरैया।* भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह की जयन्ती 23 दिसम्बर को विकास खण्ड परिसर औरैया के सभागार कक्ष में आयोजित किया जायेगा। कृषि विभाग की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत किसान गोष्ठी किसान प्रदर्शनी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया जायेगा। कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में उत्तरोत्तर वृद्धि को गति प्रदान करना समय की आवश्यकता है। जनपद के स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना कृषकों उत्पादन व उत्पादकता की अहम भूमिका में अधिकतम वृद्धि करने हेतु होती है। कृषक समुदाय को उत्पादन एवं उत्पादकता की नयी ऊचॉइयों को छूने के साथ-साथ कृषि को उद्यम के रूप में अपन में अपनाने के लिये प्रेरित करने तथा उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने के लिये वर्ष 2001 से प्रदेश में किसान सम्मान दिवस आयोजित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम में रवी वर्ष 2020-21 / खरीफ वर्ष 2021 में अधिक फसलोत्पादन करने वाले कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम को विकास खण्ड परिसर औरैया में आगामी 23 दिसम्बर को कृषि विभाग एवं सहयोगी विभाग (उद्यान, मत्स्य, रेशम, एवं पशुपालन विभाग) द्वारा कृषि प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये जायेंगे। जनपद के उप कृषि निदेशक औरैया ने जनपद के कृषक बन्धु से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
[12/21, 5:37 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अस्पताल परिसर में नवजात बच्चे के पड़े होने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश*

*महिला एवं बच्चा नर्स को मिला था बाथरूम में : सीएमएस*

*सवाल आखिर बाथरूम में मिला बच्चा पार्किंग के पास कैसे पहुंचा*

*कर्मचारियों की लापरवाही को बचाने का प्रयास कर रहा अस्पताल प्रशासन*

*औरैया।* स्वास्थ सेवाओं को बदहाली से बचाए जाने के लिए प्रदेश सरकार पूरा प्रयास कर रही है। वही प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण का नारा भी जोर जोर से दे रहे हैं। मगर अधीनस्थ कर्मचारी सभी आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद औरैया के 100 शैय्या अस्पताल में देखने को मिला। जहां पर पार्किंग के पास एवं बाथरूम के पीछे एक नवजात शिशु का खून से लथपथ पड़ा हुआ शरीर पाया गया। वहीं अस्पताल प्रशासन इस मामले को पूरी तरह से दबाने में जुट गया, और मीडिया को कोई और ही जानकारी उपलब्ध कराई।
जिला अस्पताल चिचौली में वाथरूम के पीछे एक नवजात का शव खून से लथपथ मिला।जिसका वीडियो वायरल हो गया, और इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप गया। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी 100 शैय्या अस्पताल पहुँच गई और जांच के आदेश दिए। बताते चलें कि 100 सैया अस्पताल में एक शिशु का शरीर लोगों द्वारा पार्किंग के पास पड़ा पाया गया। जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दो नर्सों द्वारा उसे उठाकर एक ट्रे में रखा तथा उपचार के लिए भर्ती कराया। मगर कुछ ही समय बाद बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बच्चा एवं एक महिला बाथरूम में नर्स को मिली थी। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि पहले तो महिला ने अपना नाम एवं पता बताने से इंकार किया , मगर उनके द्वारा पूछताछ की गई तो महिला फफूंद क्षेत्र की बताई गई। जब उनसे वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, और महिला एवं नवजात उन्हें बाथरूम में मिला था।
मामले की जानकारी पाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, और जांच के आदेश भी दिए हैं। सीएमओ ने बताया मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
अब सवाल यहां यह भी खड़ा होता है, कि महिला एवं नवजात यदि नर्स को बाथरूम में मिला तो जो यह वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो नर्स बच्चे का नाड़ा काटकर उसे ट्रे में रख रही हैं, तो यह कहां का है। सबसे खास बात यह है कि इससे यह प्रतीत होता है कि अस्पताल प्रशासन अपने कर्मचारियों को बचाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
[12/21, 6:06 PM] Ram Prakash Upaajtak: *तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

*औरैया।* कोतवाली औरैया के उ0नि0 प्रवीन कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त उमेश मिश्रा पुत्र अवध विहारी मिश्रा निवासी ज्ञानस्थली स्कूल के पास मोहल्ला बदनपुर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं से संबंधित थाना उरई जनपद जालौन का वारंटी था। इसी तरह से थाना कोतवाली औरैया के उ0नि0 ग्रीश कुमार द्वारा सबंधित विभिन्न धाराओं के अलावा दलित अधिनियम के तहत कलुआ उर्फ राहुल पुत्र राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम करमपुर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। इसी प्रकार थाना सहायल के उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मान धवन थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
[12/21, 6:14 PM] Ram Prakash Upaajtak: *25 हजार के इनामिया ने न्यायालय में किया सरेंडर*

*औरैया।* कोतवाली बिधूना में पंजीकृत लूट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे शातिर अपराधी सोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी चौकना थाना किशनी जनपद मैनपुरी की हर सम्भव गिरफ्तारी हेतु औरैया पुलिस द्वारा दिनांक बीते 9 दिसम्बर 2021 को 25 हजार रुपए का पुरुस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में औरैया पुलिस द्वारा लगातार वांछित व इनामिया अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते इनामिया अभियुक्त सोनू यादव द्वारा सोमवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया।