अजीतमल में मतदान अधिकारी का मिला शव:शनिवार को नॉनवेज खाने की बात कहकर निकले दिनेश कुमार, सुबह हलौआ में मिला शव, मोबाइल गायब
अजीतमल, औरैयाएक घंटा पहले
मतदान कराने आए अधिकारी का बम्बे की पटरी पर शव मिला है। सूचना पर पहुँचे सीओ प्रदीप कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की जेब मे मिले ड्यूटी कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
मैनपुरी के गांव रघुनाथपुर निवासी दिनेश कुमार विधूना तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में बतौर परिचायक पद कार्यरत थे। शनिवार की शाम वह चुनाव ड्यूटी में अजीतमल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हलौआ में आये थे।
शाम को दिनेश कुमार अपने साथी पीठासीन अधिकारी इमरान अंसारी को नॉनबेज खाने की बात कहकर शाम को निकल गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं आये। जिसके बाद पीठासीन ने कई बार फोन किया लेकिन दिनेश का नम्बर स्विच ऑफ जाता रहा है।
दोपहर बाद जब किसान खेतों पर गये तो उन्होंने हलौआ बम्बे पटरी पर एक शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जेब मे ड्यूटी कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। चुनाव अधिकारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक का मोबाइल भी गायब है।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*