औरैया 19 सितंबर *भाजयुमो की बिधूना मंडल नवगठित कार्यकारिणी हुई घोषित*
*नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत*
*बिधूना, औरैया।* भारतीय जनता युवा मोर्चा बिधूना मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू सेंगर की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष भानू ठाकुर द्वारा विधिवत घोषणा कर दी गई है।
भाजयुमो की नवगठित बिधूना मंडल कार्यकारिणी में भानू ठाकुर अध्यक्ष जयवीर सिंह बीरू प्रशांत कुमार आदेश तिवारी व अवनीश भदौरिया मंडल उपाध्यक्ष, शिवम शाक्य महामंत्री , उपेन्द्र कुमार , छोटू तिवारी , रोहित माथुर व करन श्रीवास्तव मंडल मंत्री , अनुराग गुप्ता कोषाध्यक्ष, करण राठौर मंडल कार्यालय प्रभारी , हर्ष प्रताप सेंगर शंकू मंडल मीडिया प्रमुख , तरुण दीक्षित सोशल मीडिया प्रभारी , हरिओम शर्मा , अर्पित परिहार , शिवम सोनी , प्रबल कुमार , दीपू शर्मा , सत्येंद्र राठौर व राजीव शर्मा मंडल कार्यसमिति सदस्य चुने गए हैं। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भानू ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के साथ भाजपा संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
More Stories
नई दिल्ली/मथुरा5सितम्बर25*शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए करनपाल सिंह नई दिल्ली में सम्मानित*
कानपुर नगर5सितम्बर25*ईद मिलाद उन नबी की याद में उत्तरीपुरा में निकाला गया जुलूस
उत्तराखंड5सितम्बर25*सपा के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी