March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 18 फरवरी**राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक*

औरैया 18 फरवरी**राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक*

*राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक*

 

*औरैया।* शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरया के सचिव दिवाकर कुमार द्वारा बीमा कम्पनी के अधिवक्ता तथा पक्षकारों के अधिवक्ता के साथ एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में बीमा कम्पनी के अधिवकता तथा पक्षकारों के अधिवक्ता को निर्देशित किया गया कि यह अधिक से अधिक सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करने में अपना सहयोग प्रदान करें तथा बीमा कम्पनी अपना सहयोग प्रदान करें। बैठक में बीमा कम्पनी के अधिवक्ता सुबोध दीक्षित एडवोकेट व पक्षकार के अधिवक्ता सतीश चन्द्र राजपूत ,नरेन्द्र बाबू आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Taza Khabar