औरैया 18 नवम्बर *बंजारा समाज के सम्मान स्वाभिमान के लिए भाजपा सरकार संकल्पित -लाखन सिंह*
*ककोर,औरैया।* लाखा बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान द्वारा दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रतापपुर (उसरारी ) में एक दिवसीय सद्द्भावना महाअधिवेशन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने अपने सम्बोधन ने कहा कि बंजारा समाज की सम्मान ,स्वाभिमान के लिए भाजपा सरकार सँकल्पित है। बंजारा समाज की मांग जिनमें बंजारा समाज को एसटी में शामिल किया जाय ,सत्ता में हिस्सेदारी सहित अन्य मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है जिसके परिणाम शीघ्र ही सामने आयेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गो के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं किसानों के खातों किसान सम्मान निधि भेजने वाली देश में पहली सरकार है इसके साथ गरीब महिलाओं के लिए उज्वला योजना लाकर हर रसोई में गैस सिलेंडर ,चूल्हा पंहुचाकर गरीबों का हौसला बढ़ाया ।उन्होने कहा वर्षो से अधूड़े राम मंदिर का निर्माण व धारा ३७० हटाकर ऐतिहासिक निर्णय लिया। गुंडों का सफाया हो रहा है। आगामी 22 नवम्बर को लखनऊ में बंजारा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में जनपद से ज्यादा से ज्यादा लोगो की पहुँचने की अपील की। मुख्य अतिथि एस सी एसटी आयोग के सदस्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओम प्रकाश नायक ने बंजारा समाज के गाँवों को राजस्व गाँव का दर्जा मिल जाये जिससे गाँवों का नक्शा ही बदल जाये। बंजारा समाज को आरक्षण मिलने लगे तो बंजारा समाज के युवा, नौजवान युवकों को सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी मिले जिससे बंजारा समाज उन्नति कर सके। बंजारा समाज शिक्षा में बहुत पीछे है यदि समाज के लोग शिक्षित होंगे तो जरुर भागीदारी निभायेंगे। इससे पूर्व कार्यकम आयोजक समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह ने मुख्यअतिथियों का मालार्पण व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया व समाज के लोगो को जोड़ने के लिए काम किया । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा , बंजारा समाज की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम देवी ,प्रधान संत कुमार, भाजपा नेता राकेश पाल ,मंच संचालक भीखम सिंह नायक,पूर्व प्रधानपति बच्चन सिंह नायक, मंजीत सिंह नायक, टारजन नायक,ज्ञान सिंह नायक, विकास नायक, माही नायक, दिनेश नायक, अनिल नायक, हरनाम नायक, संतोष नायक, दादाभाई नायक, फौजी नायक, आकाश नायक,झगड़ू नायक, विजय नायक के अलावा नायक समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे । उधर गांव में समाज के एक युवक की मौत होने पर कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की पहल, बैंकों की सुरक्षा में सुधार के लिए निरीक्षण अभियान का आगाज़
लखीमपुर13 फ़रवरी २६ * शहर का सबसे व्यस्त मार्ग राजापुर इन दिनों जाम के झाम की वजह से बुरी तरह त्रस्त है
बाराबंकी १३ फरवरी २६ * सफदरगंज क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को लखनऊ एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया