औरैया 18 अप्रैल *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन*
*सहार, औरैया।* आज दिनांक 18 अप्रैल 2022 को विकासखंड सहार के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला में मुख्य अतिथि माननीय सांसद प्रतिनिधि रिया शाक्य के द्वारा ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया उक्त मेला में समस्त विभागों के स्टाल लगाए गये, जिसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं गोद भराई की गई। उपस्थित आम जन समुदाय को जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के द्वारा विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी बिधूना, परियोजना निदेशक ,खंड विकास अधिकारी सहार, एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर