February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 17 नवम्बर *सपा की जनसंदेश यात्रा आज औरैया में*

औरैया 17 नवम्बर *सपा की जनसंदेश यात्रा आज औरैया में*

औरैया 17 नवम्बर *सपा की जनसंदेश यात्रा आज औरैया में*

*औरैया।* समाजवादी पार्टी की समाजवादी बाबासाहब आंबेडकर वाहिनी की यात्रा आज यानि गुरुवार को औरैया पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए सपा के पदाधिकारी गणों ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण किया। यात्रा के मुख्य अगुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष एक जनसभा को मुरादगंज स्थित दीपाली गेस्ट हाउस में संबोधित करेंगे। उपरोक्त जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई है।
समाजवादी बाबासाहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल दोहरे व महेश आर्या पूर्व उपसभापति विधानसभा एवं प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जनसंदेश यात्रा औरैया में 18 नवंबर 2021 को समय करीब 11 बजे पहुंच रही है। इस यात्रा का सम्मान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कस्बा मुरादगंज स्थित दीपाली गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना संबोधन करेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने पदाधिकारियों अजय पाल जाटव , जितेंद्र दोहरे, रवि त्यागी, अवधेश त्यागी के साथ क्षेत्रीय ग्राम जगदीशपुर , पूठा , जुलूपुर, व मुरादगंज के अलावा एक दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए जनता के लोगों से मुरादगंज पहुंचने के लिए कहा है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता व मुकेश शर्मा आदि लोग शामिल रहे। अंत में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दीपाली गेस्ट हाउस मुरादगंज पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है।

Taza Khabar