February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 17 नवम्बर *प्रदेश में पूरी तरह से गुंडाराज कायम- प्रदेश सचिव महिमा यादव*

औरैया 17 नवम्बर *प्रदेश में पूरी तरह से गुंडाराज कायम- प्रदेश सचिव महिमा यादव*

औरैया 17 नवम्बर *प्रदेश में पूरी तरह से गुंडाराज कायम- प्रदेश सचिव महिमा यादव*

*औरैया17नवम्बर* प्रदेश में पूरी तरह गुण्डा राज कायम है।

जंगलराज की यह पराकाष्ठा ही है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘‘ठोको’’ का आदेश का आदेश करते हैं। जिसके बाद एक तरफ पुलिस तो दूसरी तरफ बदमाश निर्दोषों को बेवजह ठोकने (हत्या करने) का काम करने लगते हैं। न जाने कितनी पुलिस ने थानों व अन्य जगहों पर की है और फर्जी एन्काउन्टर भी किये हैं। जिससे जहां जनता में भय व्याप्त है तो वहीं रोष के चलते जनता ने भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंकते हुए प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी की सरकार प्रचण्ड बहुमत के साथ बनाने का मन बना लिया है। यह बातें हाल में ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 महिमा यादव एवं पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने देवकली चैराहे स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो0 इरशाद के आवास पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं।
सपा की प्रदेश सचिव डा0 महिमा यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरायी है। महिलाओं के सम्मान का खोखला दावा करने वाली भाजपा सरकार ने आये दिन महिलाओं के उत्पीड़न हो रहे है। समाजवादी पार्टी ने एक महिला को यानि मुझे पार्टी के एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपकर जीवन्त उदाहरण पेश किया है, कि महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी थी। उसका निर्वाहन करते हुए वह पार्टी में महिलाओं को जोड़कर और हर तरह से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इससे पहले प्रथम नगर आगमन पर प्रदेश सचिव का पूर्व सांसद प्रदीप यादव एवं पूर्व मंत्री मो0 इरशाद के साथ तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सपा नेत्री पल्लवी पाल ने भी प्रदेश सचिव का माल्यार्पण एवं पौधा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेखा वर्मा, कमरूनिशा, सर्वेश कुमारी, शैलेन्द्र अम्बेडकर, अमित यादव, मो0 इमरान, आसिफ मिर्जा, अनुज यादव, शिवम सक्सेना, घनश्याम, जगजीत सिंह, अंकित यादव, आर्यन मिश्रा, कुल्लन नेता, नवल, कन्हैया गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

Taza Khabar