औरैया 17 नवम्बर *खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना किया निरीक्षण*
*प्राथमिक विद्यालय मनुआं पुरवा में एक शिक्षा मित्र व प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले*
*खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत*
*एक शिक्षामित्र की शिकायत की जांच के संबंध में प्राथमिक विद्यालय आए थे*
*वहां जिसकी शिकायत की गई। वह शिक्षामित्र हाज़िर जिसकी शिकायत नहीं हुई वह गैर हाज़िर मिली*
*बेला,औरैया।* मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच करने गए खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना के आकस्मिक दौरे पर प्राथमिक विद्यालय मनुआं पुरवा में एक शिक्षा मित्र व प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाये गये। खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना अवनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ बेला क्षेत्र के ग्राम मनुआं पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय पंहुचे,इस मौके उन्होंने वहां कार्यरत एक महिला शिक्षामित्र की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच के संबंध में व्यापक रूप से पूंछतांछ की, शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि ग्राम मनुआं पुरवा में कार्यरत एक महिला शिक्षामित्र विद्यालय नहीं आती हैं इस पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जाकर जानकारी की तो पाया गया कि शिक्षामित्र के किसी विरोधी ने छद्म नाम से शिकायत की है जब उन्होंने शिकायती पत्र में लिखे गए नाम और नंबर से जानकारी की तो कथित शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है,मोबाइल नंबर भी दूसरे का पाया गया, इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका देखी जिसमें कथित शिक्षामित्र की विधिवत उपस्थिति पाई गई, जब कि प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सविता और एक अन्य महिला शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली, इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र को जवाब तलब किया जाएगा, खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कि ड्यूटी में लापरवाही करने वाले शिक्षकों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, उन्होंने शिक्षकों का आवाहन किया कि वह समय से व नियमित विद्यालय आएं तथा सुचारू रूप से सरकार के निर्देशानुसार पठन-पाठन करें उन्होंने कहा कि सरकार के नए नियम निर्देशों के तहत प्राथमिक विद्यालयों व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली में बेहतर सुधार किया जा रहा है तथा अन्य सुविधाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

More Stories
कानपुर नगर 2 मार्च 26*होली त्यौहार के मद्देनजर थाना शिवराजपुर पुलिस द्वारा पैदल गश्त
रोहतास 2 मार्च 26*मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों ने दोहराया ‘सेवा संकल्प’*
रोहतास 2 मार्च 26*परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति में भारी लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है।*