औरैया 17 नवम्बर *अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या*
घर मे अकेली थी युवती,दो छोटे भाई गए थे विद्यालय।
मृतका की माँ रिश्तेदारी में गई थी,पिता भी बाहर प्राइवेट नोकरी पर था।
मृतका इण्टर की छात्रा थी,विद्यालय की कहकर घर से निकली थी लेकिन विद्यालय नही पहुँची।
फफूंद / औरैया
थाना क्षेत्र के एक गांव में एनसीसी कैडेड इण्टर की छात्रा ने आज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या करली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी जय प्रकाश की अठ्ठारह वर्षीय पुत्री अनुपमा एनसीसी केडर व इंटर की छात्रा थी। पिता गुड़गांव में प्राइवेट नोकरी करता है, तथा माता लौंग श्री अपनी रिश्तेदारी में शादी में सहायल थाना क्षेत्र के गांव सिरह में गई हुई थी। घर पर अनुपमा अकेली थी बुधवार को सुबह अपनी ताई अरवेश देवी से स्कूल की कहकर निकल गई थी लेकिन मृतका विद्यालय नही पहुंची थी शाम को किसी समय घर पर आकर अंदर से कुंडी लगाकर कमरे के लेंटर में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर जान दे दी,शाम लगभगब पाँच बजे ताई ने जब जंगला से झाँक कर देखा तो युवती फाँसी पर झूल रही थी।घटना के समय मृतका के छोटे भाई भी घर पर नही थे,पिता बाहर रहकर प्राइवेट नोकरी करता है वह भी घर पर नही था। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आगये जिनका रो रो कर बुरा हाल था।
मृतक के दो भाई आशिक व अवि है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फांसी लगाने का कारण अभी पता नही लगा है।

More Stories
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*अयोध्या में 1130 लाख से बनेगी चार सड़कें: राम धाम में चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD जारी किया ई-निविदा*
अयोध्या16 फ़रवरी 26*अयोध्या में होली से पहले 20 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात।
लखनऊ 16 फ़रवरी 26*योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’*25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई जिंदगी*