औरैया 17 नवंबर *जिलाधिकारी ने तैयापुर में नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण*
*विद्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर प्रधानाचार्य को दिए निर्देश*
*औरैया 17 नवंबर 2022* – जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने विकास खंड सहार के ग्राम तैयापुर स्थित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि साफ-सफाई को दुरुस्त रखा जाये। उन्होंने छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न भी पूछे। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भोजनालय का भी जायजा लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक भी देखी तथा अभिलेखों को अधतन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रधानाचार्य को यह भी निर्देश दिए कि हस्ताक्षर के बाद दिनांक भी अंकित करें जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कब निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगवाए जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत
मथुरा 21 फरवरी 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त