औरैया 14 दिसम्बर *नवागंतुक अधीक्षक ने कार्य भार किया ग्रहण*
*बिधूना,औरैया।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में स्थानातरित होकर आये अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने जहाँ अपना विधवत कार भार ग्रहण कर लिया। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने नये अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सीएचसी से स्थानांतरित हुए डाक्टर बीपी शाक्य को भावभीनी विदाई दी गयी। मंगलवार को डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने सीएससी की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक में कहा कि मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रत्येक पीड़ित को लाभ दिलाने का वह भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों से अपने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने को कहा। इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि वह प्रत्येक पीड़ित को स्वास्थ सेवाओं का लाभ दिलाने के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व अधीक्षक द्वारा जो व्यवस्थायें की गई है उन्हीं व्यवस्थाओं में और सुधार कावह प्रयास करेंगे। कहा वह बिना भेदभाव के कार्य करने के साथ ड्यूटी से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे| इस अवसर पर डॉक्टर विकास मिश्रा डॉक्टर अभिचल पांडे, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉ संकल्प दुबे, डॉ अमित प्रताप सिंह गौर , डॉक्टर आरजी मिश्रा,डाक्टर पुष्पेन्द्र सिंह राजावत , डॉक्टर श्याम नरेश दुबे,डाक्टर केबी शाक्य , डॉ नीरज गुप्ता, डॉक्टर विवेक गुप्ता,डाक्टर घनश्याम दास गुप्ता ,डाक्टर निधि आर्या , मेंटर पदम सिंह, राजीव कुमार, बंटी भदौरिया आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर बीपी शाक्य ने कहा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से ही सीएससी को कायाकल्प अवार्ड मिला और प्रदेश में सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नवागन्तुक अधीक्षक के नेतृत्व में भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों ने डाक्टर बीपी शाक्य का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी |ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव के द्वारा स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बीते लंबे अरसे से एक ही सीएससी में जमे सीएचसी अधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया था। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ बी पी शाक्य का स्थानांतरण दिबियापुर सीएचसी जबकि अच्छल्दा के सीएससी अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा स्थानांतरण बिधूना सीएचसी किया गया था।

More Stories
गुवाहाटी १७ फरवरी २६ * असम की राजनीति में कथित ‘50 करोड़ डील’ की चर्चा तेज, दावों ने बढ़ाई सियासी हलचल
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*