औरैया 13 फरवरी *झोपड़ी में लगी आग, नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आग से नगदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शोर गुल की अबाज सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर डेरा नगला पाठक निवासी महेश नायक पुत्र मुलायम सिंह नायक गरीबी के कारण फुस की झोपड़ी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। रविवार की दोहर में बिजली आने पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे देख महेश व परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले। आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से अनाज से लेकर कपड़े व 25 हजार रुपये भी जल गए। महेश नायक ने बताया कि उनका एक लाख से अधिक का आग से नुकसान हुआ है।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*