औरैया 12 दिसम्बर *अनियंत्रित डीसीएम पलटी चालक की मौत*
*सिकंदरा से इटावा की ओर माल लोड करने जाते समय औरैया मंडी गेट के सामने हुई दुर्घटना*
*औरैया।* स्थानीय हाईवे रोड मंडी समिति के सामने रविवार को अपराह्न अनियंत्रित होकर डीसीएम पलट गई। जिससे चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के चाचा घटनास्थल पर पहुंचे तथा उन्होंने जानकारी दी है।
जनपद कानपुर देहात थाना सिकंदरा मोहल्ला मालवीय नगर निवासी जैकी उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र सर्वेश कुमार यादव रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे सिकंदरा से डीसीएम लेकर इटावा की ओर माल लोड करने जा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय हाईवे रोड औरैया मंडी समिति गेट के सामने हाईवे रोड पर पहुंचा। उसी समय डीसीएम के सामने अचानक सांड आ गया। जिसे बचाने को लेकर डीसीएम असंतुलित होकर रोड किनारे पड़े पत्थरों से टकराते हुए पलट गई। जिससे डीसीएम चालक केबिन में फस गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके साथ ही दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त डीसीएम चालक को केबिन से मृतावस्था में नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। डीसीएम को सीधा खड़ा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई, जिसके माध्यम से डीसीएम को खड़ा कराया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे उपरोक्त डीसीएम चालक के चाचा रामू यादव ने बताया कि मृतक दो भाई है। जिसमें से मृतक अविवाहित होने के साथ बड़ा है, तथा उसके कोई बहने नहीं है। जैकी डीसीएम लेकर माल लोड करने के लिए सिकंदरा से निकला हुआ था तभी दुर्घटना घटित हो गई। उसका भतीजा जैकी अकेला ही डीसीएम लेकर जा रहा था।

More Stories
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*नेवरा में फर्जी निवास’ का खेल? घुमंतू नाम जोड़ने के आरोप पर प्रशासन की जांच
बाँदा 17 फ़रवरी 26*अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी