औरैया 11 नवम्बर *जिले में गौमाता की पूजा कर मनाई गई गोपाष्टमी*
*औरैया।* गुरूवार को गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर जिले भर की गौशालाओं एवं घरों घरों में गौमाताओं का तिलक करते हुए उनकी पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने गौ माताओं को सजा धजाकर उन्हें मिष्ठान खिलाया। औरैया शहर के गोपाल इण्टर काॅलेज स्थित गौशाला में जहां गौमाताओं की पूजा अर्चना के साथ हवन करते हुए 33 कोटि़ देवी देवताओं को आहूतियां देकर उनकी आराधना की गई। तो वहीं विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर लोगों का मन मोह लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में जानवी, उपाधि व अंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र भदौरिया एवं प्रबन्धक शरद विश्नोई, उप प्रधानाचार्य केके शुक्ल, संतोष गुप्ता, रंगोली संयोजिका ऊषा कुशवाहा, अरुण बाजपेई समेंत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान गोशाला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य व गोसंरक्षण के लिए पुरस्कृत भी किया गया। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह ने मिर्जापुर स्थित गोशाला पहुंचकर गो पूजन किया। गायों को गो ग्रास खिलाकर सेवादारों को प्रोत्साहित किया।
इसके अलावा एक विचित्र पहल की महिला शाखा तुलसी की सदस्य महिलाओं ने भी गोपाष्टमी के पर्व की सुबह पोरवाल धर्मशाला में गौ माता पर गंगाजल छिड़ककर अंग वस्त्रों के साथ गुड़, फल, मिष्ठान व चने की दाल खिलाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लक्ष्मी विश्नोई, क्षमा सोनी, उमा गहोई, सुमन पोरवाल, ममता विश्नोई, रिंकी शुक्ला, शशि गुप्ता, प्रतिभा सोनी, विमलेश द्विवेदी, मीनाक्षी पोरवाल, कुमकुम वर्मा, बबिता गुप्ता, काव्या पांडे, संगीता भदौरिया, शांति गुप्ता, तृप्ति मिश्रा, अनीता पोरवाल, सुनीता चैबे, मालती लक्षकार, एकता गुप्ता, अलीशा पुरवार, शकुंतला मिश्रा आदि सदस्य मौजूद रहीं।
वहीं हमारे अजीतमल संवाददाता के अनुसार उपमंडी समिति बाबरपुर में नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल ने संचालित गौशाला पर चेयरमेन रानी पोरवाल ने पूर्व चेयरमेन मदनलाल पोरवाल एवं अन्य नगर पंचायत के कर्मचारियो के साथ गौमाता की पूजा अर्चना की तथा उन्हे फल खिलाये। वही ग्राम पंचायत अमावता में रामसेवक दुबे समाज सेवा एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित गौशाला पर विश्वहिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के तत्वाधान में संरक्षक विमल किशोर दुबे एवं समिति के अध्यक्ष शिव महेश दुबे ने गौमाता की पूजा अर्चना की।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*