February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 09 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

औरैया 09 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/9, 4:34 PM] +91 95204 12981: धान खरीद को लेकर सरकार के तमाम प्रयासो को पलीता लगा रहे रिश्वतखोर अफसर!

अछल्दा(औरैया)- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किसान के फसलों का सही मूल्य देने के लिए काफी प्रयास किये लेकिन
रिश्वतखोर अफसर सरकार पर भारी पढ रहे अफसरों के द्वारा,धान खरीद में रिश्वत खोरी चरम पे चल रही है जंहा पर 300 तक प्रति कुंटल रिश्वत लेकर खरीदी जा रही धान, तो वही रुपये न मिलने पर नहीं कर रहे धान की खरीद, सरकार के द्वारा निर्धारित की गई राशि 1940 की जगह 1200 रुपये में बेच रहे धान,सरकार की मंशा पर पलीता लगाते नजर आ रहे रिश्वतखोर अफसर,अछल्दा मार्केटिंग खरीद केंद्र का मामला प्रकाश मे आ रहा है!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[12/9, 5:32 PM] Ram Prakash Upaajtak: *मांगे नहीं मानी जाने पर जिलेभर की आशाएं करेंगे भूख हड़ताल*

*आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया ज्ञापन*

*औरैया।* चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत संगिनी/आशाओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत हैं। उन्हें सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विगत दिवस सीएमओ ऑफिस में संविदाकर्मी व आशा कर्मियों के धरना प्रदर्शन में अपनी मांग रखी थी। जिस पर संगिनी व आशा कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया गया। आगे कहा कि विचार नहीं करने पर वह लोग जिलेभर की संगिनी/आशाओं के साथ धरना प्रदर्शन अनशन व भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी।
संगिनी/आशा कर्मियों ने गत दिवस मुख्य चिकित्साधिकारी औरैया अर्चना श्रीवास्तव को अपनी मांगों को लेकर 4 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह लोग चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करती हैं, लेकिन उन लोगों को इसका सही लाभ नहीं मिल रहा है। विगत दिवस सीएमओ ऑफिस में संविदा कर्मी व आशा कर्मियों के धरना प्रदर्शन में उन्होंने अपनी मांगे रखी थी। जिनमें से उनकी मांगे हैं कि संगिनी/ आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। दुर्घटना बीमा एवं मृतक आश्रित को नौकरी दी जाए। उन लोगों को अस्पताल में बैठने व रात में रुकने के लिए एक निश्चित स्थान दिया जाए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त होने के उपरांत जीवन यापन करने के लिए पेंशन दी जाए। कहा है कि उनकी उपरोक्त समस्त मांगे पूरी की जाएं, अन्यथा की स्थिति में वह लोग सीएचसी पर गत 13 दिसंबर 2021 को धरना प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद सुनवाई ना होने पर वह लोग आगामी 16 दिसंबर 2021 को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के साथ ही अनशन व भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगी। अंत में कहा है कि इस दौरान किसी भी अधिकारियों द्वारा आशा व संगिनी के ऊपर किसी भी दबाव में कार्रवाई की गई तो शासन व प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संगिनी राखीपाल , संगिनी सीमा राठौर, संगिनी शशि प्रभा, संगिनी रानी देवी, संगिनी अनीता देवी, नीलम देवी, माला देवी, रीना देवी, गिरजा देवी, पूनम देवी, राजकुमारी, माया, सुमन कुमारी, इंदु चंद्र, रोशनी सोनी, दीपमाला, भानुमति, नीलम देवी व नीता के अलावा आशा सुशीला देवी, मंजूपाल, रूपपाल, पुष्पा देवी व किरण देवी आदि शामिल रही।
[12/9, 7:04 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नाजायज तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

*औरैया।* थाना एरवाकटरा के उ0नि0 भोला प्रसाद रस्तोगी द्वारा अभियुक्त सौरभ यादव उर्फ बटेर पुत्र राम विलास निवासी सुल्तानपुर थाना एरवाकटरा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद कारतूस बरामद हुआ।
[12/9, 7:04 PM] Ram Prakash Upaajtak: *5 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*औरैया।* थाना फफूँद के उ0नि0 उदयवीर सिंह जो कि विभिन्न संगीन धाराओं में वांछित चल रहा है। इसके अलावा संगीन धाराओं व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण सौर मिश्रा पुत्र श्री प्रकाश मिश्रा निवासी चपौली थाना दिबियापुर जनपद औरैया , विशाल तोमर पुत्र स्व0 इंद्रपाल निवासी बुडादाना थाना दिबियापुर जनपद औरैया , शनि भास्कर पुत्र जगदीश बाबू निवासी चपौली थाना दिवियापुर जनपद औरैया , अमित उर्फ छोटू पुत्र सर्वेश कुमार निवासी चिरुहुलिया थाना फफूँद जनपद औरैया ,मयंक कुशवाह पुत्र उमेश चंद्र निवासी सल्हा पुर थाना फफूँद जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
[12/9, 7:04 PM] Ram Prakash Upaajtak: *गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*दिबियापुर,औरैया।* थाना दिबियापुर के उ0नि0 कुलदीप कुमार द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त श्याम बाबू उर्फ छोटे उर्फ हनुमान पुत्र लक्ष्मण रैदास निवासी पुरवा फकीरे का अड्डा थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
[12/9, 7:04 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*औरैया।* थाना अजीतमल के महिला उ0नि0 पूनम यादव ने मारपीट गाली-गलौज जान से मारने की धमकी जानलेवा हमला व दहेज अधिनियम में वांछित अभियुक्त ऋषि सिंह पुत्र जंडैल सिंह निवासी भौनी का पुरवा थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
[12/9, 7:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट को पिकअप ने मारी टक्कर*

*औरैया।* शहर के 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट अजय कुमार कटियार पुत्र सीताराम बीती 6 दिसम्बर को शाम 5 बजे अस्पताल से ड्यूटी करके वापस अपने घर सिकन्दरा स्कूटी से जा रहे थे। इसी बीच औरैया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे स्थित शेरे पंजाब होटल के सामने उल्टी तरफ से आ रही एक पिकअप यूपी 78एफएन0383 के चालक ने नशे की हालत में लहराते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रिफर करने के बाद फार्मासिस्ट का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फार्मासिस्ट अजय कटियार के पिता सीताराम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उक्त पिकअप चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।