औरैया 08 नवंबर *जिले में विधिक साक्षरता शिविर का हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
*विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बिरिया में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर*
*औरैया।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे हक हमारा भी तो है अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को ग्राम बिरिया में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बच्चों में मोबाइल टीबी से होने वाले दुष्परिणाम आदि की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
मंगलवार को ग्राम बिरिया में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पीएलवी सुधा गुप्ता एवं पायल राठौर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के सम्बंध में जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने बच्चों में मोबाइल व टीबी से होने वाले दुष्परिणाम आदि की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही गांव में डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया और पोस्टर चस्पा कर व पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में पीएलवी माण्डवी, जुबली, ब्रजेश कुमार, गौरव सिन्हा, रविशंकर, सूर्य प्रताप, आलोक कुमार, आरती देवी, शकुंतला, जमुना देवी, सरोजनी, राजेश गौतम, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 14 मार्च 26*थाना छाता पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 35 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया ।*
अयोध्या १४ मार्च २६ * महिला का गंभीर आरोप, लेखपाल से मिली भगत कर दबंगों ने अवैध तरीके से कब्जाई ज़मीन, कटवा डाले पेड़
कौशाम्बी १४ मार्च २६ * तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर