औरैया 08 जुलाई *मिशन शक्ति के तहत एन्टी रोमियो अभियान में आई तेजी*
*औरैया।* जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के साथ किसी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी के चलते जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विगत दिनों से लगातार चलाया जा रहा है। यह अभियान दिनोंदिन तेजी पकड़ता जा रहा है। महिलाओं , युवतियों एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है , वही शोहदों को हिदायत दी जा रही है।
शुक्रवार 8 जुलाई 2022
को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया तथा अपील की गई है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!