औरैया 07 दिसम्बर *आजादी के अमृत महोत्सव में लोहापीटा समाज ने बढ़चढ़ कर की भागीदारी*
*औरैया।* औरैया शहर में भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम लोहा पीटा समाज के लोगों ने कानपुर रोड बदनपुर, गौरैया तालाब कॉलोनी और भीखमपुर बस्ती में मनाया। भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मंदिर को सजाकर दीपक जलाए गये। वन्देमातरम मातरम और भारतमाता की आरती का समूह गायन किया गया। कई प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं और गणमान्य नागरिकों ने भागीदारी की। विदित हो कि पूरे भारत में एक साथ 19 नवंबर से शुरु हए अमृत महोत्सव का कार्यक्रम एक महीने तक कई स्वयंसेवी संगठनो के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भारत के विभाजन की विभीषिका और अखंड भारत के बारे में जनमानस को बताया गया। कस्बों से लेकर गावों तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा जनमानस को अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिये जिले में कई रथ भी चलाये जा रहे है। कार्यक्रम आयोजक मंडल के संयोजक श्रीराम शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत माता के उन सपूतों को याद करना है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। भारत माता फिर खंडित न होने पाए और भारत फिर अखंड हो इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। भारत माता की रथ यात्रा जनपद के ग्रामीण अंचलो विधूना ब्लाक, अछल्दा ब्लाक और सहार ब्लाक के ग्रामों से होकर गुजरी है। कार्यक्रम में सुनील वाल्मीकि ,उमाशंकर व राहुल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*