February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 07 जुलाई 24* यूपी आज तक से कुछ ख़ास खबरे

औरैया 07 जुलाई 24* यूपी आज तक से कुछ ख़ास खबरे

[7/7, 9:10 PM] +91 97600 76459: 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सहायल(स्वरूप संवाददाता)। थाना सहायल के थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने दो वारण्टी पिन्टू पुत्र महेश चन्द्र, मोहित पुत्र महेशचन्द्र समस्त निवासी गण मण्डी समिति के पास कस्बा व थाना दिबियापुर को धारा 323/324/504 को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाला वांछित गिरफ्तार

औरैया। बिधूना थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कानिस्टेबल विजयपाल, कानिस्टेबल रोहित सिंह ने वांछित अभियुक्त शिवम सिंह सेंगर पुत्र रामपाल सिंह उर्फ कल्लू निवासी चन्दरपुर तिराहा कस्वा बिधूना धारा 363/366/376 भादवि0 ¾ पाक्सो एक्ट को मुखबिर की सूचना पर तहसील के पास बस स्टैण्ड जाने वाली सडक पर किशनी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 

प्रोजेक्ट नई किरण की टीम ने 7 परिवारो को आपस में मिलाया

फोटो – प्रोजेक्ट नई किरण

औरैया। महिला थाना ककोर प्रभारी रीना गौतम व रिपोर्टिग महिला चौकी बिधूना प्रभारी म0उ0नि0 अनूप जादौन अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया जिसमें 20 फाइलें दायर की गई जिनमें 7 परिवार जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत विखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।
[7/7, 9:12 PM] +91 97600 76459: *चौबीस घंटे से ठप पचास गांव की बिजली*

*जरा सी बारिश होने पर सब स्टेशन की मशीनों पर टपकता है पानी*

*घटिया निर्माण की मुसीबत को झेल रही जनता*

*कंचौसी,औरैया।* दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई हैं। हालात यह की कंचौसी विद्युत सब स्टेशन की छत टपकने से मशीनों पर पानी गिर रहा हैं।जिससे 24 घंटे से इलाके की बिजली सप्लाई बाधित है।आलम यह है कि हर साल बारिश के समय कंचौसी में यह समस्या खड़ी हो जाती है।फिर भी बिजली विभाग के आला अधिकारी जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे हैं।
कंचौसी विद्युत सब स्टेशन की बिल्डिंग का घटिया निर्माण संबंधित ठेकेदार द्वारा सालों पहले कराए गया।जिससे प्रत्येक साल ज़रा सी बारिश होने पर पानी कंट्रोल रूम की मशीनों पर टपक़ने लगता हैं।जिससे नमी और पानी के कारण तकनीकी खराबी और जम्फर उड़ने की घटना से बिजली सप्लाई सप्लाई ठप है। कंचौसी इलाके की मेन लाइन में फाल्ट और सब स्टेशन की छत से टपकते पानी से विद्युत आपूर्ति बीते चौबीस घंटों से बाधित है। हालाकि जिम्मेदार जूनियर इंजिनियर और स्टाफ की टीम लगातार सप्लाई बहाल करने में जुटी हुई है।पानी के कारण असफल है। उधर इलाके के लोगों ने विद्युत सब स्टेशन का घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार और कार्यदाई संस्था की जांच करवाके निर्माण लागत की वसूली करने की मांग की है। दूसरे दिन तक सप्लाई बाधित होने से कंचौसी कस्बा,कंचौसी गांव, जमौली, चमरूआ, प्रतापुर, दोही, प्रसाद पुरवा, घसा पुरवा, डिकियापुर और असेनी मुख्य पावर हाउस से जुड़े नोगवा, सुंदरपुर, विजई पुरवा, लछियामऊ, बत्ताह, कस्बा स्थित पुरवा महिपाल आदि तमाम गांवो की विद्युत आपूर्ति पानी के कारण लगातार बाधित चल रही हैं। जिससे लोग जरूरी कामकाज पेयजल, आटा चक्की और मोबाइल चार्जिग की समस्या से जूझ रहे हैं। जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि सब स्टेशन से सप्लाई चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
[7/7, 9:14 PM] +91 97600 76459: *काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों में जुटा चंबल परिवार*
*पंचनद,औरैया।* काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष शुरू होने में महज चंद दिन ही शेष हैं। काकोरी शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए चंबल संग्रहालय, पंचनद परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान और पोस्टकार्ड-पत्र के जरिए लोगों को इस मुहिम से जोड़ने की कवायद जारी है।
चंबल संग्रहालय द्वारा ‘काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह’ का पहला आयोजन 8-9 अगस्त 2024 को गोरखपुर में हो रहा है। काकोरी केस के महानायकों से जुड़े अन्य स्थानों अयोध्या, गोण्डा, शाहजहांपुर, बरेली, फर्रूखाबाद, कानपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, औरैया, मुरैना, मेरठ आदि शहरों में कार्यक्रम करने के बाद 7-8 अगस्त 2025 को लखनऊ में इसका विधिवत समापन होगा। काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान चंबल संग्रहालय में संरक्षित काकोरी केस के नायकों से संबधित पत्रों, डायरी, टेलीग्राम, स्मृति चिन्ह, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, पुस्तकों, तस्वीरों, मुकदमें की सभी फाइलों की प्रदर्शनी से नई पीढ़ी इस स्वर्णिम इतिहास से रूबरू हो सकेगी। शताब्दी समारोह में सेमिनार, फिल्म प्रदर्शन, किस्सागोई, नाटक, रैली, क्विज, रंगोली और पेंटिग प्रतियोगिता के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाएंगे। चंबल संग्रहालय के बैनर तले समारोह को यादगार बनाने के लिए, दस्तावेजी फिल्म और पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिन्दुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के महज दस क्रांति योद्धाओं ने काकोरी के नजदीक ट्रेन रोककर फिरंगी सरकार को खुली चुनौती देते हुए सरकारी खजाना हथिया लिया था। इन पैसे से माऊजर खरीदना क्रांतिवीरों का मकसद था। बौखलाई अंग्रेजी हुकूमत ने पूरी ताकत लगाकर दर्जनों क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर दो चरणों में मुकदमा चलाया। मुकदमें में उन पांच क्रांतिकारियों को भी शामिल कर लिया गया जिनका काकोरी एक्शन से कोई वास्ता नहीं था लेकिन इससे पहले पीलीभीत में 25 दिसंबर 1924 बमरौली गांव, 9 मार्च 1925 को बिचपुरी गांव और प्रतापगढ़ में 24 मई 1925 द्वारकापुर गांव में एक्शन में शामिल थे। इसके अलावा बगैर किसी एक्शन में शामिल हुए सिर्फ एचआरए से जुड़े होने पर 11 क्रांतिकारियों पर अभियोग चलाकर लंबी-लंबी सजाएं दी गईं। काकोरी ट्रेन डकैती में शामिल 10 क्रांतिनायको में से चंबल अंचल से पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और भारतवीर मुकन्दीलाल गुप्ता प्रमुख महानायक प्रेरणास्रोत हैं। चंबल संग्रहालय के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने इस अभियान में सभी देशवासियों से जुड़ने की अपील की है।
[7/7, 9:21 PM] +91 97600 76459: *ग्रांइडर में करंट आने से युवक झुलसा, सैफई रेफर*

*अछल्दा,औरैया।* कस्बा के हरीगंज बाजार निवासी बंटी पुत्र अरविंद कुमार रविवार सुबह चक्की के पटा पर दांत बनाते समय ग्राइडर में करंट आ गया तभी युवक को अपने करंट की चपेट में आ गए । वही बगल में बैठे लोगों ने देखा कि करंट लग गया उसी समय मौके पर मौजूद लोगों ने आनन -फानन में युवक को बचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। हालत गम्भीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहाँ डॉक्टर ने हालत सीरियस होने पर सैफई रेफर कर दिय
[7/7, 9:23 PM] +91 97600 76459: *महिला ने शादी शुदा सिपाही पर लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप*

*आरोपी सिपाही को पुलिस ने भेजा जेल*

*अजीतमल के अग्निशमन केंद्र पर तैनात है आरोपित सिपाही*

*शादी के कुछ दिन बाद महिला के सिपाही से हो गए थे संबंध*

*सिपाही और उसकी बहिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अग्निशमन विभाग में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वही युवती ने आरोपी की बहिन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी सिपाही और बहिन के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती ने कोतवाली सहित उच्चाधिकारियो को तहरीर दी थी जिसमें उसने बताया कि अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के गांव नगरिया दरकना निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह वर्तमान में अग्निशमन विभाग अजीतमल में बतौर कांस्टेबल पर पर तैनात है। और वह पहले से शादीशुदा है। इसकी जानकारी उसने मुझे नहीं दी। और मुझे अविवाहित बताता रहा। और मेरे साथ प्रेम विवाह कर अवैध रूप से शारीरिक संबध बनाता रहा। दो माह की प्रेगनेंट होने पर उसने अपने ट्रान्सफर होने आदि की बात कहते हुये दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसके बाद वह उससे मारपीट करने लगा जिसके बाद वह अपने गॉव चला गया जहा पर जाकर के उसने अपना फोन बन्द कर लिया। पीड़िता ने बताया कि गजेंद्र सिंह की बहिन ने उसे फोन किया और बताया कि गजेन्द्र की शादी सात वर्ष पहले हो चुकी है उसकी 6 वर्ष की एक बेटी भी है तुम उसे भूल जाओ और पैसे लेने का दबाव बनाया। और कहा कि पैसे ले लो और मामले में राजीनामा कर लो नही तो बहुत बुरा होगा साथ ही गजेंद्र को छोड़ देने की धमकी भी दी।कोतवाली के क्राईम इन्सपेक्टर रूद्र प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर युवती की तहरीर पर सिपाही एवं उसकी बहन के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Taza Khabar