औरैया 07 अक्टूबर *जनपद न्यायालय में पांच अयोग्य पेड़ों की लकड़ी की नीलामी 13 को*
*औरैया 07 अक्टूबर 2022-* अध्यक्ष, नीलामी समिति/ विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, जनपद न्यायालय मनराज सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद न्यायालय में पांच अदद अयोग्य पेड़ की लकड़ी की सार्वजनिक नीलामी 13 अक्टूबर 2022 को अपराहन 4:30 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी। साथ ही उन्होंने अवगत कराया है कि नीलामी में सम्मिलित होने वाले व्यक्ति नीलामी में बोली बोलने के लिए रुपए 500 जमानत के रूप में कार्यालय नजारत जजी में जमा करेंगे, तत्पश्चात ही वे नीलामी में भाग लेने हेतु सक्षम होंगे। नीलामी संपन्न होने तथा मान्य होने पर नीलामी की संपूर्ण धनराशि एकमुश्त तत्काल कार्यालय केंद्रीय नजारत अनुभाग, जनपद न्यायालय में जमा करनी होगी। नीलामी की अंतिम बोली का निर्णय माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा।

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।